Saturday, March 28, 2026
जनता का सबसे लोकप्रिय समाचार पत्र
Android App
Haryananewsflash
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us
No Result
View All Result
Haryananewsflash
No Result
View All Result
Home चंडीगढ़

हरियाणा में 10 हजार एकड़ में बनेगी जंगल सफारी: खतरनाक जानवर नहीं होंगे, टूरिज्म के लिए 100 करोड़, दशहरे पर क्राफ्ट मेला भी लगेगा

June 30, 2025
0
हरियाणा के अधिकारियों की छुटि्टयां बहाल

हरियाणा में अरावली की पहाड़ियों पर 10 हजार एकड़ में जंगल सफारी बनने जा रही है, लेकिन वहां शेर-चीते जैसे खतरनाक जानवर नहीं होंगे। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा है कि सफारी में ऐसे जानवर ही रखें जाएं जो इंसानों के लिए खतरा न बनें। उन्होंने यह बातें बजट घोषणाओं की समीक्षा बैठक में कहीं। सीएम ने कहा कि जंगल सफारी को सभी नियमों के तहत बनाया जाए और वहां ऐसे पौधे लगाए जाएं जो बरसात में आसानी से उग जाएं। साथ ही, उन्होंने पर्यावरण और वन विभाग की बाकी योजनाओं की भी समीक्षा की और जरूरी निर्देश दिए।

तीन जिलों के ड्रेनेज सिस्टम को लेकर चर्चा

इसके अलावा मीटिंग में सीएम नायब सैनी ने ड्रेनेज सिस्टम को लेकर भी अहम निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सीवर या फैक्ट्रियों का गंदा पानी सीधे नालों में न जाए, इसके लिए सभी ऐसे जगहों की पहचान कर कड़े कदम उठाए जाएं। शुरुआत में अंबाला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर जिलों में इस काम पर जोर दिया जाएगा। सीएम ने साफ कहा कि आने वाले तीन महीनों में इन जिलों में साफ-सफाई और ड्रेनेज व्यवस्था में साफ बदलाव नजर आना चाहिए।

हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी। - Dainik Bhaskar

पर्यटन विभाग पर भी सीएम का मंथन

पर्यटन एवं विरासत विभाग की घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में तीज-त्योहार, मेले और उत्सवों पर जनभागीदारी बढ़ाने के लिए इस वर्ष बजट में 100 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। पर्यटन एवं विरासत विभाग तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के साथ समन्वय कर ऐसे सभी मेलों का आयोजन सुनिश्चित करे, ताकि प्रदेश के सभी वर्गों में उत्साह एवं उल्लास की भावना का संचार हो सके। उन्होंने कहा कि पिंजौर के यादवेंद्र गार्डन की विरासत को संजोते हुए इसे और अधिक सुंदर बनाया जाए ताकि देशभर के पर्यटक यहां आकर आनंद ले सकें। बैठक में बताया गया कि केंद्र सरकार ने यादवेंद्र गार्डन और टिक्करताल, मोरनी के पुनर्विकास के लिए 90 करोड़ से अधिक की राशि मंजूर की है।

दशहरे पर कुरुक्षेत्र में क्राफ्ट मेले का होगा आयोजन

बैठक में यह भी बताया गया कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट्स मेले का आयोजन दूसरी बार दशहरा और दीपावली पर्व के बीच भी किया जाएगा, जिससे जनता को एक सशक्त मंच प्रदान हो सके और वे इस सांस्कृतिक महोत्सव का भरपूर आनंद उठा सकें। नायब सिंह सैनी ने खेल विभाग के लिए की गई बजट घोषणाओं की प्रगति की भी समीक्षा की और उन्हें समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए।

SendShare196Tweet123Share
ADVERTISEMENT
Haryananewsflash

Copyright © 2022 Haryananewsflash.

Navigate Site

  • About
  • Advertise Contact
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us

Copyright © 2022 Haryananewsflash.