
चंडीगढ़: हरियाणा में इमरजेंसी की 50वीं वर्षगांठ पर BJP पूरे प्रदेश में ‘संविधान हत्या दिवस’ मना रही है। CM नायब सैनी सहित केंद्रीय मंत्रियों के साथ 27 बड़े चेहरे फील्ड में उतरे हुए हैं। इस कार्यक्रम के जरिए BJP कांग्रेस को निशाने पर ले रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बारिश के बीच करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात की। इसी दौरान एक व्यक्ति ने सैनी से कहा कि इमरजेंसी के दौरान मेरे पिता का पुलिसवालों ने मार-मार कर भरता बना दिया था। BJP के इस कार्यक्रम में पूर्व सीएम चौधरी बंसीलाल के परिवार से राज्यसभा सांसद किरण चौधरी और उनकी बेटी मंत्री श्रुति चौधरी को दूर रखा गया है। इमरजेंसी के दौरान नसबंदी अभियान ने किरण चौधरी के ससुर एवं पूर्व सीएम बंसीलाल को लोगों की नजर में खलनायक बना दिया था।

