Thursday, October 9, 2025
जनता का सबसे लोकप्रिय समाचार पत्र
Android App
Haryananewsflash
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us
No Result
View All Result
Haryananewsflash
No Result
View All Result
Home चंडीगढ़

यमुनानगर में दिव्यांग नाबालिग से रेप, प्रेग्नेंट हुई: एक माह बंधक बनाकर रखी, बेचने की फिराक में था

बुर्का पहन चंगुल से भागी पीड़िता

June 19, 2025
0
यमुनानगर में दिव्यांग नाबालिग से रेप, प्रेग्नेंट हुई: एक माह बंधक बनाकर रखी, बेचने की फिराक में था

यमुनानगर: यमुनानगर में 17 वर्षीय दिव्यांग नाबालिग लड़की को एक युवक झांसा देकर घर से ले गया और एक माह बंधक बनाकर रखा और इस दौरान उसके साथ कई बार रेप किया गया। जिसके बाद वह प्रेग्नेंट हो गई। आरोपी ने उसे बेचने की योजना बनाई थी, लेकिन लड़की ने हिम्मत दिखाते हुए उसके चंगुल से भागकर अपनी जान बचाई। वापस लौटने पर घर वालों को आपबीती सुनाई, तो वे तुरंत लड़की काे पुलिस के पास लेकर पहुंचे, जहां मामला दर्ज कर अस्पताल में लड़की का मेडिकल कराया तो उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। थाना जगाधरी सदर पुलिस ने अंबाला के 20 वर्षीय अली के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।

17 मई को हुई थी लापता, बीच में इंस्टाग्राम पर हुई मां से बात

नाबालिग लड़की का परिवार मूल रूप में जिला समस्तीपुर (बिहार) का रहने वाला है, फिलहाल जगाधरी के एक गांव में रह रहे हैं और उसके पिता एक फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। नाबालिग 17 मई को सुबह अचानक से घर से लापता हो गई थी, जिसकी थाना सदर जगाधरी में शिकायत भी दर्ज की गई थी। पुलिस और परिजन अपने-अपने स्तर पर उसकी तलाश में जुटे रहे। इस दौरान बीच में लड़की ने एक बार इंस्टाग्राम के जरिए अपनी मां से संपर्क भी किया, जिस पर मां ने पूछा की तुम कहां पर हो तो लड़की ने बताया कि उसे एक कमरे में बंधक बनाकर रखा हुआ है। वह खुद नहीं जानती की वह कहां पर है।

 

नाबालिग ने सुनाई आपबीती

“नाबालिग ने वापस लौटने पर बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले मुकेश अंकल और उसकी पत्नी ने उसे आरोपी अली से मिलवाया था। मुकेश ने 17 मई को उसे बोला कि चल तुझे घुमाने लेकर जाता हूं। आरोपी ने गली के मोड़ पर एक युवक को बाइक के साथ खड़ा किया हुआ था। उसने बताया कि इस युवक का नाम अलि है तूं इसके साथ घूमने चली जा। आरोपी उसे झांसा देकर बुर्का पहनाकर अपने साथ यमुनानगर से बहुत दूर एक सुनसान जगह पर लेकर चला गया। वहां उसने उसे एक कमरे में बंधक बनाकर रखा। जब भी वह बाहर जाता कमरे का बाहर से ताला लगाकर जाता।

बेटी के साथ हुए जुल्म के बारे जानकारी देती नाबालिग की मां।

मुझे बेचना चाहता था, भागने की ठानी

लड़की ने बताया कि आरोपी द्वारा उसे जब कभी बाहर ले जाता तो बुर्का पहनाया जाता था, ताकि उसकी पहचान छिपाई जा सके। पीड़िता ने बताया कि अली ने उसके साथ कई बार गलत काम किया, जिस कारण वह प्रेग्नेंट हो गई। जब उसे पता चला कि अब आरोपी उसे बेचने की योजना बना रहा है, तो उसने भागने की ठान ली। एक दिन अली उसे बुर्का पहनाकर बाजार ले गया था। इस दौरान मौका देखकर उसकी नजरों से बचते हुए भागने में सफलता हासिल की। वह लोगों से पूछते-पूछते ट्रेन की बैठकर अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई।

लापता होने पर पुलिस ने नहीं तलाशा- मां

नाबालिग की मां ने बताया कि उसकी लड़की एक माह से लापता थी। बेटी के साथ गलत काम हुआ है। उसने जैसे कैसे खुद को संभाला और मौके देखकर वहां से भागी और हमारे पास पहुंची। बेटी ने बताया कि कमरे में उसे ताला लगाकर रखा गया था। महिला का आरोप है कि जब उसकी बेटी घर से लापता हुई थी तो वह पुलिस थाने गए थे। यहां शिकायत तो दर्ज हो गई थी, लेकिन पुलिस ने उसकी तलाश के लिए कोई प्रयास नहीं किया। बेटी ने घर पर लौटकर बताया कि उसे बंधक बनाकर रखा गया और बेचने का प्रयास किया गया।

सदर थाना जगाधरी में मामले में कार्रवाई करती पुलिस।

आरोपी दो साल पड़ोस में भी रहा

जानकारी के अनुसार, नाबालिग को साथ ले जाने वाला आरोपी अलि पहले उसके गांव में ही रहा करता था। यहां पर वह एक फैक्ट्री में मजदूरी किया करता था। कुछ समय पहले वह अंबाला चला गया। इस दौरान वह नाबालिग के पड़ोसी मुकेश व उसकी पत्नी के संपर्क में भी था और इंस्टाग्राम पर भी नाबालिग को फॉलो करता था। पता चला है कि आरोपी को पकड़ा भी उसकी इंस्टाग्राम की लोकेशन के गया है। नाबालिग की मां से बेटी के घर लौटने के बाद इंस्टाग्राम पर आरोपी युवक से बात की थी, जिस पर उसे जाल में फंसाने के लिए मिलने काे कहा। ऐसे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मामले की जानकारी देते थाना प्रभारी तरसेम कुमार।

आरोपी को किया गिरफ्तार – थाना प्रभारी

जगाधरी थाना सदर प्रभारी तरसेम कुमार ने बताया कि लड़की की मां की शिकायत पर केस दर्ज किया था। लड़की की उम्र 17 साल, जिसे रेस्क्यू कर लिया है। आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मेडिकल जांच में लड़की के प्रेग्नेंट होने की पुष्टि हुई है। मामले में आगे जांच जारी है।

SendShare198Tweet124Share
ADVERTISEMENT
Haryananewsflash

Copyright © 2022 Haryananewsflash.

Navigate Site

  • About
  • Advertise Contact
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us

Copyright © 2022 Haryananewsflash.