Sunday, March 29, 2026
जनता का सबसे लोकप्रिय समाचार पत्र
Android App
Haryananewsflash
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us
No Result
View All Result
Haryananewsflash
No Result
View All Result
Home हरियाणा

हिसार में ट्रक से टकराई कार, 4 की मौत:टायर फटने से बेकाबू हुई

मरने वालों में 3 एक ही परिवार से; हॉस्पिटल से लौट रहे थे

June 16, 2025
0
हिसार में ट्रक से टकराई कार, 4 की मौत:टायर फटने से बेकाबू हुई

चंडीगढ़/पंचकूला: हरियाणा में हिसार जिले के बरवाला क्षेत्र में सोमवार को एक कार का टायर फटने से वह ट्रक से जा टकराई, जिसमें एक ही परिवार के 3 सदस्यों सहित 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ये सभी लोग अस्पताल से दवाई लेकर लौट रहे थे। मरने वाले सभी लोग एक ही गांव के रहने वाल थे। इनकी पहचान बरवाला के गांव सुरजाखेड़ा के निवासी महावीर सिंह (75), उनकी पत्नी रोशनी देवी (70), भतीजा संदीप उर्फ मीकू (40) और गांव का एक अन्य युवक सुनील कुमार (40) की मौत हुई है।

हॉस्पिटल से लौट रहे थे सभी लोग जानकारी के अनुसार, महावीर सिंह को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत थी। उन्हें दवाई दिलाने के लिए सोमवार को उनका भतीजा संदीप हिसार ले गया था। इनके साथ महावीर की पत्नी रोशनी और गांव का युवक सुनील कुमार भी था। ये सभी कार से हिसार के आधार हॉस्पिटल गए थे।

टायर फटने से बेकाबू हुई कार मौके पर मौजूद लोगों ने बताया है कि दोपहर बाद सभी लोग गांव सुरजाखेड़ा (तहसील नरवाना) लौट रहे थे। इनकी गाड़ी जब बरवाला बाईपास पर पहुंची तो यहां अचानक कार का एक टायर फट गया। टायर फटने से गाड़ी बेकाबू हो गई और सड़क के दूसरी ओर जा पहुंची। वहां सामने से आ रहे एक ट्रक से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, ट्रक भी क्षतिग्रस्त हो गया।

मौके पर भीड़ जमा हुई, जाम लगा हादसा होते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई और जाम लग गया। लोगों ने इसकी सूचन पुलिस को दी। थोड़ी देर में पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को समझा। पुलिस ने लोगों से भी पूछताछ की। हालांकि, कार पूरी तरह दब गई थी, इसलिए उससे शव निकालने मुश्किल थे।

ट्रक के नीचे फंस गई थी कार पुलिस के अनुसार, जोरदार टक्कर के कारण कार भी ट्रक के नीचे फंस गई थी। इसलिए, उसे भी नहीं निकाला जा सका। इसके लिए क्रेन बुलाई गई। थोड़ी देर में क्रेन आई और कार को ट्रक के नीचे से खींचा गया। इसके बाद शव निकाले गए। कार में चार लोग सवार थे। उन सबकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को बरवाला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। वहां से पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को भी दे दी गई थी। इस सूचना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

ताऊ-ताई की कोई संतान नहीं, संदीप इकलौता था मृतकों के परिजनों के मुताबिक, संदीप रोडवेज में कंडक्टर था। वह घर का इकलौता वारिस था। वह शादीशुदा था और उसके 2 बेटे हैं। एक बेटा कोटा में पढ़ाई कर रहा है और दूसरा बेटा हिसार में ही पढ़ता है। जबकि, उसके ताऊ महावीर की कोई संतान नहीं है। संदीप के माता-पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है।

परिवार में अब सिर्फ पति-पत्नी और बच्चे बचे इस सड़क हादसे में पूरा परिवार उजड़ गया। संदीप के माता-पिता की मौत के बाद से उसकी देखभाल उसके ताऊ-ताई ने ही की। संदीप भी ताऊ-ताई की अपने माता-पिता की तरह सेवा करता था। यही कारण रहा की ताऊ महावीर की तबीयत खराब होने पर वह खुद उन्हें दिखाने हिसार आया था। अब परिवार में न संदीप है, और न उसके ताऊ-ताई। इस हादसे के बाद परिवार में संदीप की पत्नी और उसके 2 बच्चे ही बचे हैं।

SendShare202Tweet126Share
ADVERTISEMENT
Haryananewsflash

Copyright © 2022 Haryananewsflash.

Navigate Site

  • About
  • Advertise Contact
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us

Copyright © 2022 Haryananewsflash.