Thursday, October 9, 2025
जनता का सबसे लोकप्रिय समाचार पत्र
Android App
Haryananewsflash
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us
No Result
View All Result
Haryananewsflash
No Result
View All Result
Home हिमाचल प्रदेश ऊना

होमस्टे में राजा-सोनम का आखिरी डिनर, 1380 रुपए चुकाए:पति के साथ एक महिला की भी हत्या करना चाहती थी

उज्जैन में परिवार ने किया पिंडदान

June 13, 2025
0
होमस्टे में राजा-सोनम का आखिरी डिनर, 1380 रुपए चुकाए:पति के साथ एक महिला की भी हत्या करना चाहती थी

मेघालय पुलिस इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के पांचों आरोपियों से आज शुक्रवार को भी पूछताछ कर रही है। शिलॉन्ग के सदर थाने के लॉकअप में बंद आरोपियों की आपसी बातचीत पर पुलिसकर्मी नजर रख रहे हैं। हालांकि, ये लोग ज्यादातर समय शांत ही रहते हैं।

सूत्रों के मुताबिक, सोनम समेत सभी आरोपियों ने पुलिस से नॉर्थ इंडियन भोजन की मांग की। पुलिस ने उन्हें खाना मंगाकर दिया। इधर, राजा के परिजन उज्जैन पहुंचे। उन्होंने शिप्रा में राजा का पिंडदान किया। उनके साथ सोनम का भाई गोविंद भी पहुंचा। उसने कहा कि अगर मुझे राज और सोनम के अफेयर के बारे में पहले से पता होता, तो मैं दोनों की शादी करवा देता या कहता कि भाग जाएं।

वहीं शुक्रवार को नोंग्रियाट में शिपारा होम स्टे के मालिक कॉन्स्टेंटाइन का बयान भी सामने आया। उन्होंने बताया कि इंदौर के दंपती ने 22 मई को हमारे यहां चेकइन किया था। उन्होंने यहां ठहरने और डिनर के लिए 1380 रुपए चुकाए थे। 23 मई को सुबह 5 बजे ही चेकआउट कर यहां से चले गए। उसी दिन सोहरा में लापता हो गए थे।

शिपारा होमस्टे के मालिक ने बताया- 22 मई को क्या हुआ?

22 मई को होम स्टे में राजा-सोनम ने किया था चेक इन नोंग्रियाट में शिपारा होमस्टे के मालिक ने कॉन्स्टेंटाइन ने शुक्रवार को बताया कि इंदौर के दंपती राजा रघुवंशी और सोनम ने 22 मई को हमारे घर में चेक इन किया था। उन्होंने एक-एक कप कॉफी आर्डर की। इसके बाद वे बिना गाइड के बाहर चले गए। मुझे लगता है कि वे गांव में आने वाले हर दूसरे पर्यटक की तरह रूट ब्रिज देखने गए थे। उन्होंने बताया कि राजा ने कमरे के लिए 1000 रुपए, कॉफी के लिए 80 रुपए और डिनर के लिए 300 रुपए चुकाए थे।

सोनम ने सास से फोन पर कहा-उपवास पर हूं उन्होंने कहा कि दिलचस्प बात यह है कि सोनम ने अपनी सास से फोन पर दावा किया कि वह उपवास कर रही है। जबकि दोनों ने “बहुत अच्छा खाना” खाया। उन्होंने कहा कि उन्हें राजा का चेहरा याद है जब उन्होंने इसे बाद में सोशल मीडिया पर देखा था। हालांकि, उन्होंने सोनम के प्रेमी के तीन हत्यारों दोस्तों की उपस्थिति पर ध्यान नहीं दिया, जिन्होंने कथित तौर पर हत्या की वारदात की।

सुबह 5 बजे उठकर किया था चेक आउट उन्होंने बताया कि होमस्टे में, राजा और सोनम ने पांच उपलब्ध कमरों में से एक पर कब्जा कर लिया। कॉन्स्टेंटाइन ने अगली सुबह (23 मई) उनके असामान्य व्यवहार को याद किया। उन्होंने बताया कि हमारे मेहमानों के लिए इतनी जल्दी (सुबह 5 बजे) उठना असामान्य था। उन्होंने हमारे दरवाजे पर दस्तक दी और मुझे अपनी पत्नी को जगाना पड़ा ताकि वे पूछ सकें कि क्या उन्हें नाश्ते की ज़रूरत है। उन्होंने मना कर दिया और मुझसे कहा कि वे चेक आउट करना चाहते हैं। रघुवंशी और उनकी पत्नी उसी दिन सोहरा में छुट्टियां मनाते समय लापता हो गए। उसका शव 2 जून को एक घाटी में मिला।

सोनम ने राज को बताया मास्टरमाइंड, मर्डर के बाद इंदौर आई

पुलिस को बताया, शादी के 11 दिन पहले किया मर्डर का प्लान इससे पहले गुरुवार को पुलिस ने बताया था कि राजा की हत्या का मास्टरमाइंड उसकी पत्नी सोनम का कथित प्रेमी राज कुशवाह है। उसने राजा और सोनम की शादी के 11 दिन पहले मर्डर का प्लान बना लिया था। शिलॉन्ग SP विवेक स्येम ने बताया था कि तीन आरोपी विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी 19 मई को ही शिलॉन्ग पहुंच गए थे। राजा की हत्या के बाद सोनम 25 मई को इंदौर पहुंची। यहां वह 7 जून तक रही। इसके बाद राज के साथ ही गाजीपुर गई थी।

काला बुर्का पहनकर सिलीगुड़ी भागी थी शिलॉन्ग पुलिस ने खुलासा किया कि आरोपियों ने एक महिला की भी हत्या की प्लानिंग की थी। राजा की हत्या के बाद उस महिला को मारकर वहीं स्कूटी के साथ जलाने या नदी में बहाने की योजना बनाई गई थी, ताकि वे दिखा सकें कि सोनम भी मार दी गई है। यह भी पता चला है कि हत्या के लिए राज ने जो प्लानिंग की थी, उसमें इंदौर से आरोपियों को मोबाइल और 50 हजार रुपए के साथ सोनम के लिए काले रंग का बुर्का भी दिया था। यह बुर्का विशाल उसके लिए शिलॉन्ग ले गया था। एक्टिवा छोड़ने के बाद सोनम इसी बुर्के में टैक्सी में बैठकर सिलीगुड़ी भागी थी।

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मिली थी सोनम बता दें कि 11 मई को शादी के बाद 21 मई को राजा-सोनम शिलॉन्ग पहुंचे थे। 23 मई को परिवार से आखिरी बार बात हुई थी। 2 जून को राजा का शव मिला था। 17 दिन से गायब सोनम 9 जून को गाजीपुर में मिली थी। इसके बाद ही हत्याकांड का खुलासा हुआ था।

 

SendShare196Tweet123Share
ADVERTISEMENT
Haryananewsflash

Copyright © 2022 Haryananewsflash.

Navigate Site

  • About
  • Advertise Contact
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us

Copyright © 2022 Haryananewsflash.