मौसम विभाग ने हरियाणा में लू की चेतावनी जारी की है। जिसके तहत 9 जिलों में रेड अलर्ट है। वहीं राज्य में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। जिससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। गुरुवार को हरियाणा का सबसे गर्म जिला सिरसा रहा, जहां अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। बुधवार के मुकाबले 0.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदेश की बात करें तो फिलहाल तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा बना हुआ है। यहां भी लू अपना असर दिखा रही है। जिसके चलते गुरुवार को चार जिलों (हिसार, रोहतक, नारनौल, सिरसा) का अधिकतम तापमान 45 डिग्री से ज्यादा पहुंच गया।
हीटवेव का अलर्ट भारत मौसम विज्ञान विभाग केंद्र चंडीगढ़ (IMD) ने 13 जून को प्रदेश के 9 जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी) में लू का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं 7 जिलों (गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, जींद, पानीपत व सोनीपत) में ओरेंज अलर्ट जारी किया है। केंद्र के मुताबिक, 6 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल व करनाल) में हीटवेव का यलो अलर्ट रहेगा। वहीं 14 जून को हरियाणा के 9 जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी) में हीटवेव का ओरेंज अलर्ट है। वहीं 13 जिलों (गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, करनाल, पानीपत व सोनीपत) में यलो अलर्ट है।
बारिश का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के मुताबिक 13 जून को तीन जिलों (पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर) में 25 फीसदी तक बारिश हो सकती है। 14 जून को प्रदेश के 6 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल और करनाल) में 25 फीसदी तक बारिश हो सकती है। 15 जून को 11 जिलों (पलवल, मेवात, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कैथल, कुरूक्षेत्र, यमुनानगर, पंचकुला और अंबाला) में 25 फीसदी तक बारिश हो सकती है। 16 जून को 13 जिलों (पलवल, मेवात, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कैथल, कुरूक्षेत्र, यमुनानगर, पंचकुला और अंबाला) में 25 फीसदी तक बारिश हो सकती है।

