पंजाब में भीषण गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग की ओर से आज हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, रात में भी गर्मी अधिक रहेगी। रेड अलर्ट पहली बार मौसम विभाग ने जारी किया है। पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, यह तापमान राज्य में सामान्य तापमान से 5.4 डिग्री अधिक है। सबसे अधिक तापमान अमृतसर और बठिंडा में 45.8 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, चौदह जून तक लोगों को इस तरह के मौसम का सामना करना पड़ेगा। चंडीगढ़ में 41.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। बिजली की डिमांड 16836 मैगावाट तक पहुंच गई। चंडीगढ़ मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरिंदर पाल सिंह का पाल सिंह का तीन दिन तक गर्मी बहुत अधिक रहेगी। 18, 19 और 20 में बारिश की संभावना है।