Saturday, March 28, 2026
जनता का सबसे लोकप्रिय समाचार पत्र
Android App
Haryananewsflash
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us
No Result
View All Result
Haryananewsflash
No Result
View All Result
Home चंडीगढ़

हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड को भंग करने की सिफारिश:मंत्री विज ने लेटर भेजा

बोले- यूनियन के लोग सदस्य हैं जो सिर्फ नेतागिरी करते हैं

June 11, 2025
0
हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड को भंग करने की सिफारिश:मंत्री विज ने लेटर भेजा

चंडीगढ़: हरियाणा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में सदस्यों की नियुक्ति और योग्यता पर सवाल खड़े हो गए हैं। इसके बाद श्रम मंत्री अनिल विज ने बोर्ड को भंग करने की सिफारिश की है। सूत्रों के अनुसार, मंत्री विज ने कहा है कि मार्च 2024 में गठित बोर्ड में ऐसे लोगों को सदस्य बनाया गया है जो न तो श्रमिक हैं और न ही भवन निर्माण से संबंध रखते हैं। इस बोर्ड में खानापूरी करते हुए यूनियन के लोगों को सदस्य बना दिया गया है जो बोर्ड की बैठकें में सिर्फ नेतागिरी करते रहे हैं। विज ने विभागीय अफसरों को ऐसे सदस्यों को तत्काल प्रभाव से बाहर करने के आदेश दिए हैं। सूत्रों के अनुसार, एक दिन पहले बोर्ड सदस्यों की बैठक में विज ने श्रम विभाग के अफसरों को कड़ी फटकार लगाई थी और अफसरों को विभाग के एक्ट के तहत काम करने के निर्देश दिए।

10 सदस्यीय बोर्ड में महिला का होना जरूरी श्रम विभाग के एक्ट के अनुसार, इस बोर्ड का गठन श्रमिकों की समस्याओं को दूर करने के लिए किया गया है। इसके तहत बोर्ड में 10 सदस्यों की नियुक्ति की जाती है, जिसमें एक महिला का होना जरूरी है। लेकिन, एक वर्ष पहले गठित बोर्ड में किसी महिला श्रमिक को स्थान नहीं दिया गया। बताया गया कि उक्त बोर्ड में 5 श्रमिक और 5 निर्माण कार्य में लगे व्यक्तियों व ठेकेदारों को सदस्य के तौर पर शामिल किया जाना चाहिए, लेकिन बोर्ड में निर्माण का कार्य करने वाले लोगों को शामिल ही नहीं किया गया। सूत्रों की मानें तो राजनेताओं की सिफारिश पर ठेकेदारों के बजाय यूनियन के लोगों को रखा गया था।

बोर्ड के अफसरों की मीटिंग लेते मंत्री अनिल विज। - फाइल फोटो

मंत्री के राडार पर आए श्रम विभाग के अफसर श्रम विभाग के अफसर अब मंत्री विज के रडार पर आ गए हैं। मंत्री ने बीते सोमवार को विभाग की समीक्षा बैठक में अफसरों को चेताया कि वह अपनी मनमानी के बजाय विभाग के कानूनों के अनुसार काम करें। उन्होंने कहा कि विभाग में किसी तरह का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे कई अफसरों की कुंडली उनके पास आ चुकी है।

उनका कहना है कि भविष्य में कोई भी अधिकारी व कर्मचारी भ्रष्टाचार में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। श्रमिकों की समस्याओं को हल करना उनकी प्राथमिकता है। इस काम को करने में जो भी अफसर ढिलाई बरतेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।

एक्ट के तहत की जाएगी बोर्ड में सदस्यों की नियुक्ति हरियाणा के श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि भविष्य में बोर्ड के सदस्यों की नियुक्ति श्रम एक्ट के अनुसार की जाएगी। इस बोर्ड में श्रमिक और निर्माण का काम करने वाले लोगों को ही शामिल किया जाएगा। विज ने कहा कि पहले किस तरह से सदस्यों की नियुक्ति की गई, उन्हें नहीं मालूम है, लेकिन आगे बोर्ड का गठन एक्ट के तहत ही किया जाएगा। ताकि, श्रमिकों के हितों की रक्षा को लेकर सही फैसला किया जा सके।

SendShare196Tweet123Share
ADVERTISEMENT
Haryananewsflash

Copyright © 2022 Haryananewsflash.

Navigate Site

  • About
  • Advertise Contact
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us

Copyright © 2022 Haryananewsflash.