Friday, October 10, 2025
जनता का सबसे लोकप्रिय समाचार पत्र
Android App
Haryananewsflash
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us
No Result
View All Result
Haryananewsflash
No Result
View All Result
Home पंजाब

सस्पेंडेड कॉन्स्टेबल अमनदीप की 1.35 करोड़ की प्रॉपर्टी फ्रीज

थार से मिली थी हेरोइन, विजिलेंस ने किया अरेस्ट, बोली- झूठ है ये सब

May 27, 2025
0
सस्पेंडेड कॉन्स्टेबल अमनदीप की 1.35 करोड़ की प्रॉपर्टी फ्रीज

निलंबित महिला कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर के खिलाफ नशा तस्करी के गंभीर आरोपों में कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने उनकी कुल ₹1.35 करोड़ से अधिक की चल-अचल संपत्तियों को फ्रीज कर दिया है। यह कार्रवाई थाना कैनाल कॉलोनी में दर्ज FIR नंबर 65, दिनांक 2 अप्रैल 2025 के तहत की गई है, जो कि NDPS एक्ट की धाराओं 21B, 61 और 85 के अंतर्गत दर्ज है। अमनदीप कौर, जो कि बठिंडा जिले के गांव चक फतेह सिंह वाला की रहने वाली है, जसवंत सिंह की बेटी है और पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात थी, लेकिन प्राथमिक जांच में गंभीर संदेह सामने आने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था। उनके खिलाफ मिली सूचनाओं के आधार पर आगे की जांच में यह सामने आया कि उनके पास कई ऐसी संपत्तियां थीं, जिनकी आय के स्रोत स्पष्ट नहीं थे और जिन पर संदेह था कि वे नशा तस्करी से जुड़ी कमाई से अर्जित की गई हैं।

दो प्रमुख रिहायशी प्लॉट भी शामिल

एक प्लॉट विराट ग्रीन, बठिंडा में है जिसकी कीमत ₹99 लाख आंकी गई है, और दूसरा ड्रीम सिटी, बठिंडा में 120.83 गज का प्लॉट है जिसकी अनुमानित कीमत ₹18.12 लाख है। इसके अलावा एक महंगी थार SUV (PB 05 AQ 7720) जिसकी बाज़ार कीमत ₹14 लाख है, और एक रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल (PB 03 BM 4445) जिसकी कीमत ₹1.70 लाख है, इन्हें भी जब्त कर लिया गया है।

दो iPhones और एक वीवो मोबाइल भी फ्रीज

जिनमें iPhone 13 Pro Max की कीमत ₹45,000 बताई गई है, जबकि iPhone SE की कीमत ₹9,000 और Vivo फोन की कीमत ₹2,000 आंकी गई है। इसके अलावा उनके पास से एक रोलेक्स घड़ी भी मिली है जिसकी कीमत ₹1 लाख मानी गई है। इन सबके अतिरिक्त, उनके नाम पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाते में ₹1,01,588.53 की नकद राशि भी जब्त की गई है।

कुल फ्रीज की गई संपत्ति का मूल्य ₹1,35,39,588.53

पुलिस का कहना है कि यह आंकड़ा अभी प्रारंभिक है और आगे की जांच में और भी संपत्तियां सामने आ सकती हैं, जिनकी कानूनी पड़ताल की जाएगी।

विजिलेंस विभाग अलग से कर रहा कार्रवाई

पंजाब पुलिस की इंस्टाक्वीन लेडी कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर को विजिलेंस टीम बीते दिन सोमवार अरेस्ट कर चुकी है। ये गिरफ्तारी आय से अधिक संपत्ति के मामले में हुई। विजिलेंस ने दावा किया कि जांच में अमनदीप कौर की आमदनी 1.08 करोड़ निकली, जबकि उसका खर्च 1.39 करोड़ आंका गया है।

इससे पहले अमनदीप कौर को बठिंडा के लाडली धी चौक से पुलिस ने 2 अप्रैल, 2025 को 17 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद डिपार्टमेंट ने उसे सस्पेंड कर दिया था। अभी 29 अप्रैल को ही ड्रग्स मामले में अमनदीप कौर को जमानत मिली थी।

लग्जरी लाइफस्टाइल से रही चर्चा में

अमनदीप कौर की गिरफ्तारी के बाद उसकी लग्जरी लाइफस्टाइल सामने आई। सोशल मीडिया पर रोलेक्स घड़ी, थार गाड़ी और आलीशान घर के वीडियो डाले थे। हाल ही में, अमनदीप ने दावा किया था कि उसे गलत तरीके से फंसाया गया है, लेकिन विजिलेंस विभाग को उसकी आय से ज़्यादा संपत्ति और संदिग्ध लेन-देन के बारे में जानकारी मिली थी।

SendShare196Tweet123Share
ADVERTISEMENT
Haryananewsflash

Copyright © 2022 Haryananewsflash.

Navigate Site

  • About
  • Advertise Contact
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us

Copyright © 2022 Haryananewsflash.