Thursday, October 9, 2025
जनता का सबसे लोकप्रिय समाचार पत्र
Android App
Haryananewsflash
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us
No Result
View All Result
Haryananewsflash
No Result
View All Result
Home चंडीगढ़

पूर्व CM हुड्‌डा ने सरकार से मांगा कर्ज का हिसाब

बोले- हरियाणा का हर परिवार 6 लाख का कर्जदार; राज्य में विकास से ज्यादा कर्जे की दर

November 21, 2022
0
पूर्व CM हुड्‌डा ने सरकार से मांगा कर्ज का हिसाब

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक बार फिर बढ़ते कर्ज का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार को घेरा है। हुड्डा का कहना है कि सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के चलते आज प्रदेश पर 3 लाख 11 हजार 779 करोड़ रुपये का कर्ज हो गया।

हुड्डा ने कहा कि इसका मतलब यह हुआ कि हरियाणा के हर परिवार पर लगभग 6 लाख रुपये का कर्ज है। हुड्डा ने इस बात पर चिंता जताई कि प्रदेश में ऋण वृद्धि की दर विकास दर से भी ज्यादा है। प्रदेश की ऋण वृद्धि दर 18 प्रतिशत पर पहुंच गई है, जबकि रिसर्च फर्म इक्रा की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि कांग्रेस सरकार के दौरान खेती में अग्रणी राज्यों में रहने वाले हरियाणा की कृषि विकास दर माइनस 2.5 प्रतिशत तक गिर गई है।

चंडीगढ़ में अपनी पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि कृषि विकास दर में हरियाणा टाप 10 राज्यों में भी शामिल नहीं है। हरियाणा की औद्योगिक विकास ग्रोथ माइनस 1.7 प्रतिशत पर रह गई है। सर्विस सेक्टर की बात की जाए तो वहां पर भी हरियाणा बुरी तरह पिछड़ा है। सर्विस सेक्टर की ग्रोथ रेट माइनस 6.8 प्रतिशत है।

हुड्डा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के आठ साल के कार्यकाल के दौरान हरियाणा में कोई भी मेडिकल कालेज, बड़ी यूनिवर्सिटी, राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर का संस्थान, नई रेलवे या मेट्रो लाइन, कोई बड़ा उद्योग या परियोजना हरियाणा में नहीं आए। बावजूद इसके सरकार द्वारा लाखों करोड़ रुपये का कर्ज लेना समझ से परे है। सरकार को बताना चाहिए कि आखिर इतना कर्ज कहां खर्च हुआ।

भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान हरियाणा में पांच पावर प्लांट स्थापित हुए। इनमें एक न्यूक्लियर प्लांट भी शामिल था, जबकि मौजूदा सरकार के आठ साल में कोई भी पावर प्लांट हरियाणा में नहीं लगा। यही वजह है कि हरियाणा में बिजली उपलब्धता की जो विकास दर 10 प्रतिशत थी, वह आज घटकर सिर्फ 2 प्रतिशत रह गई है।

हुड्डा ने कहा कि सरकार को किसान आंदोलन के दौरान दर्ज सभी मुकदमे वापस लेने चाहिए। ऐसा न कर सरकार अपने वादे से मुकर रही है। सरकार ने किसानों को वेबपोर्टल के हवाले कर दिया है। बाजरा उत्पादक किसानों की भावांतर भरपाई योजना के तहत भी भरपाई नहीं की जा रही है। गन्ने का सीजन शुरू होने के बावजूद सरकार ने अब तक नए भाव का ऐलान नहीं किया है। किसानों को कम से कम 400 प्रति क्विंटल का रेट मिलना चाहिए।

विपक्ष के नेता ने सरकारी विभागों में 1 लाख 82 हजार पद खाली होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में और भी हजारों पद सृजित करने की आवश्यकता है ताकि प्रदेश के लोगों को सरकारी विभागों में होने वाली असुविधा से छुटकारा दिलवाया जा सके। सरकार की बांड पालिसी और फीस बढ़ोतरी के खिलाफ मेडिकल स्टूडेंट्स लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन सरकार विद्यार्थियों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही। विद्यार्थियों की मांग को कांग्रेस विधानसभा के आने वाले सत्र में उठाएगी।

Tags: bhupinder singh hoodacm manohar lal khattarFormer CM Hooda asked the government to calculate the debt
SendShare230Tweet144Share
ADVERTISEMENT
Haryananewsflash

Copyright © 2022 Haryananewsflash.

Navigate Site

  • About
  • Advertise Contact
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us

Copyright © 2022 Haryananewsflash.