पंचकूला: पंचकूला जिले की अनाज मंडियों में रबी सीजन 2025-26 के लिए गेहूं और सरसों की खरीद तेजी से चल रही है। जिले की मंडियों में अब तक 528 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। साथ ही 206 मीट्रिक टन सरसों भी खरीदी गई है। सरकारी एजेंसियां हैफेड और हरियाणा स्टेट वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन तीन प्रमुख मंडियों में खरीद कर रही हैं।
178 मीट्रिक टन सरसों का उठान
ये मंडियां पंचकूला, बरवाला और रायपुररानी में स्थित हैं। सरसों की खरीद में रायपुररानी मंडी से 86 मीट्रिक टन और बरवाला मंडी से 120 मीट्रिक टन की खरीद हुई है। हैफेड ने 178 मीट्रिक टन सरसों का उठान कर लिया है। इसमें रायपुररानी से 84 मीट्रिक टन और बरवाला से 94 मीट्रिक टन शामिल है।
किसानों को समय पर भुगतान
गेहूं की खरीद में बरवाला केंद्र से 482 मीट्रिक टन और रायपुररानी केंद्र से 46 मीट्रिक टन की खरीद की गई है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि मंडियों में खरीद और उठान कार्य पूरी पारदर्शिता से किया जा रहा है। विभाग का मुख्य लक्ष्य है कि किसानों को उनकी फसल का भुगतान समय पर हो और उन्हें उचित मूल्य मिले। इसलिए सभी मंडियों में खरीद प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाया जा रहा है।

