पंचकूला: पुलिस उपायुक्त हिमाद्रि कौशिक के मार्गदर्शन में जिला नशा मुक्त अभियान के तहत तरह तरह के कार्यक्रम आयोजित करके लोगो को नशे से बचनें हेतु जागरुक किया जा रहा है जिस अभियान के तहत जिला में सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपनें अपनें अधीन क्षेत्र के युवा पीढी, व्यवस्को हर ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में नशे से बचनें हेतु जागरुक किया जा रहा है जिस अभियान के तहत पुलिस की इस विशेष अभियान के तहत हर व्यक्ति, हर विधार्थी, समाज का व्यक्ति, नौकरी करनें वालें या चाहे घर पर रहता हर बच्चे, बुर्जग तथा युवा पीढी को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरुक होनें की आवश्यकता है जिस अभियान के तहत आज थाना प्रभारी सेक्टर 20 बच्चू सिंह नें कालौनी व रिहायसी क्षेत्र के युवा पीढी को खेल कूद कार्यक्रम आयोजित करवाकर सन्देश देते हुए कहा कि नशा नही खेलकूद की तऱफ ध्यान दें और अपनें शरीर को स्वस्थ रखें ।
इसके साथ ही कहा कि अपने बच्चों को खेल व अन्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें । युवा शक्ति अगर स्वस्थ व शिक्षित होगी तो, तभी सशक्त राष्ट्र व खुशहाल समाज का निर्माण होगा । उन्होंने कहा कि युवा नशे से दूर रहें और अपने साथियों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें । नशे से उस व्यक्ति का परिवार ही नहीं बल्कि पूरा समाज प्रभावित होता है । इस कार्य के लिए सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के साथ-साथ गणमान्य नागरिक भी आगे आएं और नशा मुक्त मुहिम में अपना हर संभव योगदान दें ।
इसके साथ ही मौका पर पुलिस चौकी इन्चार्ज रामकरण नें कहा कि नशा करने वाले व्यक्तियों को मरीज माना जाए ना की नशेड़ी, क्योंकि ऐसा कहने पर वो हीन भावना का शिकार होते हैं अगर हमें उन्हें सुधारना है तो उन्हें नफरत की बजाय प्यार करना होगा हैं इसके साथ ही कहा कि हम सभी को एक होकर नशे की मांग और सप्लाई चेन पर चोट करके इस विकट समस्या का समाधान करना होगा । अगर आपको किसी नशा तस्कर की जानकारी है तो आप निडर भाव से हेल्प लाइन नंबर 708-708-1100 पर सूचना दे सकते है सूचना देनें वालें व्यक्ति का नाम पता गुप्त रखा जायेगा ।

