
चंडीगढ़: आज श्री राष्ट्रीय करनी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने चंडीगढ़ के निर्दलीय उम्मीदवार प्रताप सिंह राणा को खुल्ला समर्थन दिया। मकराना ने कहा कि बीजेपी के सांसद पुरुषोत्तम रूपाला ने राजपूताना के गौरवशशाली इतिहास और राजपूताना नारीत्व का अपमान किया है, जबकि राजपूत समाज बीजेपी का कोर वोटर रहा है। इस बात की परवाह किये बगैर बीजेपी ने पुरुषोत्तम रूपाला का टिकेट नहीं काटा। राजपूत समाज अपने नारी सम्मान और स्वाभिमान के खिलाफ कभी भी समझौता नहीं कर सकता। भाजपा ने राजपूत समाज की भावनाओं को बहुत ज्यादा हल्के में ले लिया है। जिसका खामियाजा भुगतने के लिए बीजेपी समैत राजपूतों कौम का अपमान करने वाली सभी राजनीतिक दलों को तैयार रहना चाहिए। इतिहास गवाह है कि राजपूतों ने दुश्मनों को रणभूमि में हमेशा धूल चटाई है तो इस बीजेपी जैसी अन्य राजनीतिक पार्टियों की तो औकात ही क्या है। श्री राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने कहा की यह चुनाव चंडीगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भारत की राजनीति में एक नया इतिहास लिखने जा रहा है। इसके अतिरिक्त मौलि कंपलेक्स मैं एक पब्लिक मीटिंग के दौरान ट्रैक ट्राई सिटी टैक्सी यूनियन के प्रधान श्री अमनदीप सिंह ने अपने सभी साथियों के साथ आकर अपना समर्थन पत्र आजाद उम्मीदवार प्रताप सिंह राणा को दिया। राणा ने इस मौके पर बोलते हुए कहा कि ट्राई सिटी टैक्सी यूनियन की जो भी डिमांड्स है उनको बहुत जल्दी पूरा करवाया जाएगा। उन्होंने श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महिपाल सिंह मकराना का तथा ट्राई सिटी टैक्सी यूनियन के प्रधान अमनदीप सिंह का समर्थन देने के लिए धन्यवाद किया।
