पंचकूला: पुलिस उपायुक्त हिमाद्रि कौशिक के नेतृत्व में जिला में एक विशेष हेल्पलाइन नबर की शुरुआत की गई है जिस नबंर पर कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, आपराधिक गतिविधि बारे सूचना दे सकते है । इस सबंध में पुलिस उपायुक्त नें बताया कि अपराधी को रोकथाम हेतु एक विशेष हेल्पलाईन नंबर 708-708-1177 की शुरुआत की गई है । इस सबंध में पुलिस उपायुक्त नें आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की आसामाजिक गतिविधि बारे उपरोक्त नंबर पर काल व व्टसअप के माध्यम से सूचना दे सकते है सूचना देनें वालें व्यक्ति का नाम पता गुप्त रखा जायेगा ।
पुलिस उपायुक्त नें बताया कि पुलिस को अपराधिक गतिविधियों पर कडी रोकथाम हेतु आमजन के सहयोग की आवश्यकता होती है और इस सहयोग के बिना किसी भी उदेश्य को पुरा नही किया जा सकता । जिस सबंध में आप आमजन के सहयोग की अपील है कि इस नबंर पर काल व व्टसअप के माध्यम, सदेंश के माध्यम से सूचना दे सकते है ताकि उस असामाजिक गतिविधि को रोका जा सके। क्योकि अगर कोई अपराध घटना से पहले उस बारे सूचना पहले मिल जाए तो उस अपराध को टाला जा सकता है औऱ बताया कि यह विशेष हेल्पाईन नंबर पुलिस अधिकारी की देखरेख में है इस नंबर पर काल व मैसेज आनें पर तुरन्त एक्शन लिया जायेगा।
