
सूर्या ग्रुप द्वारा कैरम बोर्ड प्रतियोगिता व नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करवाया गया। कैरम बोर्ड प्रतियोगिता में अंडर 12 और अंडर 14 आयुवर्ग के नन्हे खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। नन्हे खिलाड़ियों में बेहद उत्साह देखा गया। अंडर 12 में वीरेन ने स्वर्ण और सूर्य ने रजत पदक तथा अंडर 14 में गौरव ने स्वर्ण व शिव ने रजत पदक जीता। कार्यक्रम के अंत में विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी कर्मवीर मायना व विशिष्ट अतिथि की भूमिका में समाजसेवी राजेंद्र कुमार ने सूर्या ग्रुप की सराहना करते हुए कहा कि सूर्या ग्रुप शिक्षा, खेल व समाजसेवा के क्षेत्र में बहुत ही अच्छा कार्य कर रहा है। ऐसे कार्यक्रमों से बालकों को खेल के प्रति प्रेरणा और जीवन को एक नई दिशा मिलती है। डायरेक्टर प्रवीण गहलोत ने बताया कि जो बालक शारीरिक बल के खेल खेलने में अक्षम है इस खेल के द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं।

डाॅ० विनोद भौरिया, डाॅ० जगमेंदर राठी, डाॅ० रेखा सहरावत ने शिविर में आए लोगो की जाँच की। इस शिविर में लगभग 50 लोगों के स्वास्थ्य की जाँच की गई। लोगों को आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाईयाँ भी वितरित की गईं। इस अवसर पर सहीराम, भूपसिंह भाली, बलजीत भाली, मोहन मायना, वजीर सिंह सरोहा, सोनू, मास्टर प्रिंस, महेंद्र सिंह भाली, समुंदर सिंह, पवन गहलोत, शक्ति,खुशी, मंजू, रूबी, राधा, सबीना, गीता, सुमन ,पुष्पा, सूरजमुखी, मनीषा, लक्ष्मी,छवि, शशी, धन्नो देवी आदि मौजूद थे।

