पंचकूला: पुलिस उपायुक्त हिमाद्रि कौशिक के मार्गदर्शन में प्रंबधक थाना मन्सा देवी धर्मपाल के नेर्तत्व 43.50 लाख रुपये की धोखाधडी में महिला आऱोपी को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार किये गये आरोपी की पहचान भावना कौहलॉ वासीयान डी.एल.एफ. कैपिटल ग्रीनस, मोती नगर, नई दिल्ली के रुप में हुई।

जानकारी के मुताबिक प्रबंधक थाना मन्सा देवी नें बताया कि 24.01.2024 को पीडित व्यक्ति वासी मन्सा देवी नें शिकायत दर्ज करवाई कि कहा कि उसकी एक शीशे की फैक्ट्ररी है शीशे बेचनें का कारोबार है पीडित नें बताया कि मुझे मेरे दोस्त सतविन्द्र के माध्यम से इन्द्रपाल कोहली व उसकी पत्नी भावना कोहली नें बताया कि उनकी हरियाणा सरकार के विभागों में अच्छी जान पहचान है और आपको शीशे लगानें का टेंडर आपके नाम जारी करवा देंगें । इस तरह से इन्द्रपाल कोहली नें बातो में लगाकर धोखे से पीडित व्यक्ति के दस्तावेज लेकर इन्द्रपाल की पत्नी नें बताया कि यह टेंडर लगभग 5 करोड रुपये का है जिसका 10 प्रतिशत मांगा और कहा कि यह फीस टेंडर पास करवानें के नाम पर अफसरो, क्लर्को को देनी है जिसकी 16 लाख रुपये 24.07.2027 को ले लिए उसके बाद 27.07.2023 को 6 लाख रुपये, 17.08.2023 को 20 लाख रुपये नकद लिए जो कुल राशि 40 लाख रुपये टेंडर पास करवानें के नाम पर ले लिए । उसके बाद फिर किसी अधिकारी की ट्रांसफर का बहाना बनाकर टेंडर को ना रोकनें के लिए 1.5 लाख और 50 हजार रुपये अलग ले लिए उसके बाद जब पीडित नें शीशे का काम का टेडर का पेपर जो जाली दस्तावेज है जब इस बारे पीडित नें इन्द्रपाल व उसकी पत्नी भावना कोहली से बातचीत की तो उन्होनें कोई जबाव नही दिया। उसके बाद आरोपी इन्द्रपाल नें कहा कि उन्होने उसके साथ 43.50 लाख रुपये की धोखाधडी की है और वह इस राशि को वापिस कर देंगें और काफी दिनों तक पीडित व्यक्ति के कहनें पर जब पैसे वापिस नही दिए और धमकी देते हुए कहा कि पैसे वापिस मागें तो जान से मार देंगें जिस बारे थाना मन्सा देवी में प्राप्त शिकायत पर भा.द.स. की धारा 406/420/467/478/471/120बी के तहत मामला दर्ज किया गया । जिस मामलें में सलिप्त महिला आरोपी को गिरफ्तार करके पेश अदालत 2 दिन पर लेकर पुछताछ की गई है जिस महिला आरोपी के पास से 50 हजार रुपये बरामद करके आज पेश अदालत न्यायिक हिरासत भेजा गया।

