पंचकूला: पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन के सुपुत्र विक्रम धवन ने आज अपने निवास स्थान पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक बुलाई जिसमें इंडिया एलायंस के उम्मीदवार मनीष तिवारी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की जिसमे भारी तादाद में कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिसमे कांग्रेस के अध्यक्ष हर महेंद्र सिंह लकी ने कहा कि यह चुनाव संविधान को बचाने का चुनाव है हम सभी चंडीगढ़ वालों को एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से हटाकर केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनानी है हाल ही में शिरोमणि अकाली दल छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हरदीप सिंह बुटरेला ने कहा कि मैं जिस पार्टी में था वहां पर घुटन महसूस कर रहा था जिसके कारण मुझे अकाली दल छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होना पड़ा और इस पार्टी में शामिल होने के बाद मुझे बहुत ही सुकून प्राप्त हो रहा है और मैं विश्वास दिलाता हूं कि जितने भी चंडीगढ़ के गांव हैं सब चंडीगढ़ के ग्राम वासी एकजुट होकर के इस बार इंडिया गठबंधन को वोट करेंगे और हमारे उम्मीदवार मनीष तिवारी को जीताने का काम करेंगे आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रेम गर्ग ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता ऐसा कार्यकर्ता है जो किसी भी स्थिति में चुनाव को आगे बढ़ाने और जीताने का काम करता है आज पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार मनीष तिवारी को प्रचंड बहुमत दिल करके देश की सबसे बड़ी पंचायत में भेजने का मन बना चुका है।

बिक्रम धवन ने अपने संबोधन में कहा कि सभी पार्टी के कार्यकर्ता बहुत दिनों से तिवारी जी से मिलने के लिए उत्सुक थे जिसको देखते हुए हमने पूरे चंडीगढ़ के कार्यकर्ताओं को आज एक मंच पर बुलाकर के तिवारी जी से रूबरू कराने का काम किया उन्होंने आगे कहा कि आज इस बैठक में चंडीगढ़ के हर वार्ड से आए हुए कार्यकर्ता और समाज के प्रबुद्ध लोग मौजूद हैं जो इस बार मनीष तिवारी को संसद भेजने की बात कह रहे हैं उन्होंने आगे यह भी कहा कि के हरमोहन धवन ने हमेशा ही शहर के विकास को लेकर के शहर के लोगों की बात की है और शहर की जनता के लिए हरमोहन धवन जी हमेशा ही संघर्ष करते रहे और इसी को देखते हुए इस बार हम पूरे शहर वासियों से आह्वान करते हैं कि अपने शहर को बचाने के लिए अपने चंडीगढ़ की सेवा करने के लिए इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार को जिताकर के संसद भेजें इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार मनीष तिवारी ने आए हुए सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस बार का चुनाव देश बचाने का चुनाव है इस बार का चुनाव संविधान बढ़ाने का चुनाव है क्योंकि जिस तरह से केंद्र की सरकार तानाशाही करते हुए विपक्ष के नेताओं को जेल में डालने का काम कर रही है यह चुनाव उन सभी बातों का जवाब देने का चुनाव है उन्होंने शहर वासियों को आश्वासन दिलाया कि अगर आप लोग मुझे अपना सांसद चुनकर मुझे भेजते हैं तो मैं आप लोगों की आवाज को बुलंद तरीके से देश की सबसे बड़ी पंचायत में रखूंगा उन्होंने आगे यह भी कहा कि जो भारतीय जनता पार्टी से उम्मीदवार हैं उन्होंने मुझसे डिबेट से मना कर दिया जो की साफ-साफ यह दर्शाता है कि वह डिबेट से भागते हुए दिख रहे हैं अगर वह मुझसे एक व्यक्ति से डिबेट नहीं कर सकते हैं तो फिर संसद में बैठे हुए 543 लोगों से कैसे बहस करेंगे इसलिए ऐसे व्यक्ति को आप लोग न चुने वहां वहां मौजूद भारी संख्या में लोगों ने एकजुटता दिखाते हुए आने वाली 1 जून को इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जीताने का संकल्प लिया इस दौरान वहां पर आम आदमी पार्टी के पार्षद जसविंदर कौर, योगेश ढींगरा, अंजू कटियाल, पूनम संदीप कुमार, हरदीप सिंह बुतरेला, सुमन, रामचंद्र यादब, मुनव्वर भी मौजूद रहे। अंत में दविंदर सिंह औलख ने आए हुए सभी पार्टी पदाधिकारीयों वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का अभिनंदन और धन्यवाद व्यक्त किया।

