पंचकूला: पुलिस कमिश्रर शिवास कविराज के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त हिमाद्रि कौशिक के नेतृत्व में इन्सपेक्टर निर्मल सिंह व उसकी टीम नें 16 साल से फरार चल अपराधी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये आरोपी की पहचान बलजीत पुत्र प्यारे लाल वासी भवंर बरौदा जिला सोनीपत के रुप में हुई। जिस आरोपी को गिरफ्तार करनें के लिए पंचकूला पुलिस नें 5000/- रुपये का इनाम रखा हुआ था जिस आरोपी को गिरफ्तार करनें के लिए डाक्टर रजनी कौशिल सीजेएम पंचकूला की तरफ से रि-अरेस्ट वारंट जारी किया गया।

इन्सपेक्टर निर्मल सिंह नें बताया कि अभियोग सख्या 107 दिनांक 25.02.2004 धारा 20 एनडीपीएस एक्ट में आरोपी बलजीत सिंह को 10 साल की सजा व 1 लाख रुपये जुर्माना था जो आरोपी जेल के अन्दर था उसके उपरांत उसनें हाई कोर्ट से बेल पर आ गया था उसके बाद वह वापिस जेल में नही गया। जो विभाग को चकमा देकर फरार चल रहा था जिसको गिरफ्तार करने के लिए पहले भी छापामारी की गई थी। जिस आरोपी को गिरफ्तार करनें हेतु 5000/- रुपये का ईनाम रखा गया था। जिस आरोपी को कल 07.05.2024 को राई सोनीपत से गिरफ्तार किया गया जो आरोपी पुलिस को चकमा देकर ठेके पर नौकरी कर रहा था आरोपी को आज पेश जिला अदालत न्यायिक हिरासत अम्बाला भेजा गया।

