चंडीगढ़: पंजाब में तैनात IPS दंपती की 4 साल की बेटी की मंगलवार सुबह मौत हो गई। मृतक बच्ची का नाम नायरा था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक बच्ची के गले में खाना फंस गया था। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। नायरा की मां रवजोत ग्रेवाल फतेहगढ़ साहिब की SSP हैं। वहीं उसके पिता नवनीत बैंस लुधियाना रूरल पुलिस के SSP हैं। IPS दंपती परिवार के करीबियों के मुताबिक बच्ची ने कुछ खाया, जो उसके गले में फंस गया। इसके बाद उसे सांस नहीं आ रहा था। जिसके बाद उसे तुरंत प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मोहाली में रहता है परिवार
IPS दंपती मोहाली में रहते हैं। बच्ची नायरा का अंतिम संस्कार मोहाली के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-7 के श्मशान घाट में किया जाएगा। इस दौरान पंजाब के DGP गौरव यादव के अलावा कई बड़े अधिकारी शामिल हो सकते हैं।

सीएम, डीजीपी समेत अन्यों ने जताया शोक
IPS दंपती की बच्ची की मौत पर सीएम भगवंत मान और DGP गौरव यादव समेत कई अन्य राजनेताओं, पुलिस और प्रशासनिक के अधिकारियों ने शोक जताया है। DGP गौरव यादव ने IPS दंपती को फोन कर संवेदना व्यक्त की।

