पंचकूला: पुलिस कमिश्रर शिवास कविराज के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त हिमाद्रि कौशिक के नेतृत्व में एएसपी मनप्रीत सिह की अगुवाई में साइबर थाना प्रभारी राकेश कुमार व उसकी टीम नें 2.28 करोड की साइबर ठगी में 3 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये आरोपियो की पहचान संजीव शुक्ला पुत्र नरेश प्रशाद वासी गांव समरिया जिला रीवा मध्य प्रदेश तथा सुमित मिश्रा पुत्र राज कुमार मिश्रा वासी ज्योती किरण सोसाइटी नोयडा तथा अंकित बुंकर पुत्र शिखी लाल बुंकर वासी गांव बुर्गाना जिला सिद्वी मध्य प्रदेश के रुप में हुई।
साइबर थाना प्रभारी राकेश कुमार नें बताया कि थाना साइबर मे साइबर पोर्टल के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई है जिसमें एक व्यक्ति नें बताया कि कि वह भारतीय सेना से सेवा सेवानिवृत हूं और दिनांक 23.01.2024 को उसके पास मोबाइल पर व्हटसअप पर ग्रुप इन्वाइट लिंक आया और लिंक पर क्लीक करते हुए वह एक ग्रुप में जुड गया जिससे वह ट्रैडिंग में शेयर खरीदनें के नाम पर 08.02.2024 को 5 लाख रूप्ये, 98730/- रुपये की एक दिनांक 09.02.2024 को 10 लाख रुपये तथा 12/13 फरवरी को 40 लाख रुपये 5 लाख रूपये राशि लगाकार शेयर खरीद लिए जो ग्रुप के माध्यम से वह अपडेट करते रहते और जिनमें से एक महिला नें फोन करके कहा कि आपका 7 करोड़ 86 लाख रूपये का फायदा हुआ है और आपको 60 लाख जमा करवाने है जिससे उपरोक्त साइबर फ्राडस्टर नें पीडित से कुल 2 करोड 28 लाख , 98 हजार रुपये की राशि के साथ साइबर धोखाधडी को अन्जाम दिया है उसके उपरांत पीडित को शक होनें पर साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई गई । जिसकी शिकायत पर साइबर थाना में भा.द.स. की धारा 406,420,120-बी के तहत मामला दर्ज किया गया। जिस मामलें में पुलिस नें आगामी छानबीन करते हुए 3 आरोपियो को गिरप्तार किया गया। जिन आरोपियो को अदालत मे पेश करके 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया । जिन साइबर अपराधियो से अभी पुछताछ जारी है जिनसे मामलें में ठगी गई राशि को बरामद और मामलें मे अन्य सलिप्त आरोपियो जल्द गिरफ्तार किया जायेगा।
एएसपी मनप्रीत सिंह नें बताया कि आजकल तरह तरह के साइबर अपराध घटित हो रहे है और साइबर अपराध अलग अलग प्रकार का साइबर जाल बिछाकर लोगो को लोभ लालच देकर साइबर ठगी को अन्जाम देते हुए ऐसे में अपनें मोबाइल में प्राप्त किसी अन्जान लिंक पर क्लीक ना करें। और किसी अन्जान व्यकित के बहकावें में ना आए। किसी भी प्रकार की साइबर सबंधी घटना बारे तुरंत साइबर हेल्प लाइन नम्बर 1930 पर काल करके अपनी शिकायत दर्ज करवाएं।

