पंचकूला: जननायक जनता पार्टी के अजय गौतम ने आज सरकार पर टिप्पणी करते कहा है कि दुष्यंत की हटते ही आज फिर से भूमाफिया सक्रिय हो गए हैं इसकी बानगी आज पुराना पंचकूला माजरी चौक के पास देखने को मिली
हुआ यूं कि तीन भू माफिया जेसीबी मशीन लेकर आए और रेडी फड़ी वालों को अपनी रेडी पड़ी हटाने को कहा और कहा कि हमने यह जमीन खरीद ली है जबकि यह जमीन हरियाणा सरकार ने बस स्टैंड के लिए अलॉट की हुई है। बात आग की तरह फैल गई और रेडी पड़ी वालों ने जननायक जनता पार्टी के अजय गौतम को सूचना दी सूचना मिलते ही अजय गौतम ने अपने साथियों को मौके पर पहुंच कर जेसीबी को रुकवा को कहा भू माफियाओं को जमीन के कागज दिखाने को कहा जब कोई कागज नहीं दिखा पाए तो इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी को रुकवाया और कागज दिखाने को बोला लेकिन भू माफिया कोई भी कागज नहीं दिखा पाए और वहां से भागते बने साथ में जेसीबी को ले गए। थोड़ी देर के बाद अजय गौतम भी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा आप किसी बात की चिंता ना करें जननायक जनता पार्टी आपके साथ है और हम आपके साथ हमेशा खड़े थे और खड़े रहेंगे।

आगे अजय गौतम ने बताया की आज माफियाओं को ना सरकार का डर है और ना पुलिस का खोप आज भू माफिया और नशे के सौदागर धड़ले से घूम रहे हैं प्रदेश में क्राइम बढ़ता जा रहा है आज की घटना लिखित शिकायत पुलिस में दे दी गई है और पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है आगे इसमें बनती हुई कार्रवाई करवाएंगे अगर कोर्ट भी जाना पड़ा तो कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाएंगे लेकिन रेडी फ़ड़ी वालों को कोई भी दिक्कत नहीं आने देंगे।

