चंडीगढ़ : बुडो काई डू मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के खिलाड़ियों ने 6 और 7 अप्रैल 2024 को कपूरथला में आयोजित इंडिया अकाई ओपन कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर एक बड़ी उपलब्धि प्राप्त की है।

इस टूर्नामेंट में सुखजीत कौर ने स्वर्ण पदक और सर्वश्रेष्ठ फाइटर का पुरस्कार जीता, जबकि स्वर्ण पदक जीतने वाले अन्य प्रतिभागियों में अमनिंदर कौर, कोमलप्रीत कौर, गर्विता कौशल, प्रीतम दास, लक्ष्य कौशल, गुरसिमरन सिंह और दिलप्रीत सिंह शामिल थे।
रजत पदक विजेताओं में साजनप्रीत सिंह, हरजोत सिंह, लवजोत सिंह, जशनप्रीत सिंह, मिंटू सिंह और गुरमीत कुमार शामिल है, जबकि टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीतने वालों में सिमरनजीत सिंह, विकास, कुलविंदर सिंह, हर्षप्रीत सिंह, करणवीर सिंह और प्रदीप कुमार शामिल है।

भारतीय बुडो काई डू मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फेडरेशन के अध्यक्ष शरणजीत सिंह ने सभी टीम सदस्यों को पुरस्कृत किया। विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि यह बहुत गर्व की बात है कि सभी सदस्यों ने प्रतियोगिता में असाधारण प्रदर्शन किया और यह उनकी कड़ी मेहनत और कोच हरप्रीत कौर, बलराम हकला, मुनीश शर्मा और सुमन लता शर्मा की निष्ठा का परिणाम है, जिनके मार्गदर्शन में इन एथलीटों ने यह उपलब्धि हासिल की है।

उन्होंने समापन मौके कहा कि प्रतिभागियों के लिए पदक, शील्ड, पुरस्कार बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह खिलाड़ियों के लिए मनोबल बढ़ाने वाले होते है। उन्होंने कहा कि ऐसी उपलब्धियां उन्हें भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करती है और महत्वाकांक्षी खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा बनती है। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ियों को आगामी टूर्नामेंटों में और अधिक सफलता के लिए मैं कामना करता हूं।

