रेवाड़ी: हरियाणा में रेवाड़ी में शनिवार शाम एक कंपनी में बॉयलर फट गया। जिसकी चपेट में आने से 50 से ज्यादा कर्मचारी झुलस गए। इनमें करीब 40 कर्मचारियों को गंभीर हालत में रेवाड़ी शहर के ट्रॉमा सेंटर में लाया गया है।
हादसा धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित ऑटो पार्ट्स बनाने वाली लाइफ लॉन्ग फैक्ट्री में हुआ। शाम करीब 7 बजे रोजाना की तरह कर्मचारी काम कर रहे थे। अचानक जोरदार धमाके के साथ बॉयलर फट गया।
सिविल सर्जन सुरेंद्र यादव ने बताया कि कर्मचारियों को बर्न इंजरी हैं। कुछ को धारूहेड़ा स्थित प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया। दूसरे अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है। रेवाड़ी सिविल अस्पताल में 23 कर्मचारी भर्ती हैं। एक गंभीर मरीज को रोहतक PGI रेफर किया गया है। करीब 40 कर्मचारियों के झुलसने का अनुमान है।