नवनियुक्त सदस्यों ने मुख्यमंत्री और पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन का धन्यवाद किया, कहा- जिम्मेदारी अच्छे से निभाएंगे
मोहाली/चंडीगढ़: पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट के नेतृत्व में आज मंडी बोर्ड के मुख्य कार्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मंडी के बोर्ड आफ डायरेक्ट्रस में शामिल हुए श्री इंद्रजीत सिंह, श्री बलविंदर सिंह, श्री बलकार भोखरा, श्री बलजीत सिंह, श्री सुखविंदर सिंह, श्री गुरदित्ता सिंह संधू, श्री बलजिंदर सिंह, श्री करनैल सिंह और श्री हरप्रीत सिंह ने अपना पद्भार ग्रहण कर लिया।

इस मौके पर स. हरचंद सिंह बरसट ने सभी नए मेंबर्स को बधाई देते हुए उनका मुंह मीठा करवाया और उन्हें किसानों और लोगों के हित में काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लोगों की सेवा के लिए राज्य में ईमानदार, निष्पक्ष और प्रगतिशील सोच वाले नेताओं को लोगों की सेवा के लिए आगे ला रही है। इसी सोच के अंतर्गत आज इन सदस्यों की नियुक्ति की गयी है। चेयरमैन ने उम्मीद जताई कि नए सदस्य किसानों और लोगों के कल्याण को सुनिश्चित करेंगे और विभिन्न सरकारी योजनाएं लोगों तक पहुंचाएंगे। इस दौरान नवनियुक्त सदस्यों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. बरसट का धन्यवाद करते हुए कहा कि सरकार ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी मेहनत और ईमानदारी से निभाएंगे।

इस अवसर पर मंडी बोर्ड की सचिव श्रीमति अमृत कौर गिल, पंजाब स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमैन स. गुरदेव सिंह, जिला योजना बोर्ड तरनतारन के चेयरमैन स. गुरविंदर सिंह, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट तरनतारन के चेयरमैन स. रजिंदर सिंह उसमां, इंजीनियर-इन-चीफ स. गुरदीप सिंह, चीफ इंजीनियर स. जतिंदर सिंह भंगू, चीफ इंजीनियर स. गुरिंदर सिंह चीमा, चीफ ओपरेटिंग अफसर स. परमजीत सिंह, डी.जी.एम. मार्केटिंग स. स्वर्ण सिंह सहित समूह अधिकारी मौजूद रहे।

