चंडीगढ़: बूडो काई डू मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फेडरेशन के बच्चों के लिए जयपुर, राजस्थान में राष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इस शिविर में कोच रविंदर पाल शर्मा, हरप्रीत कौर, मनीष शर्मा, स्वर्ण सिंह बिरदी और लखविंदर सिंह के नेतृत्व में हरजोत सिंह, राजवीर सिंह, दिलप्रीत सिंह, जशनप्रीत सिंह, रितेश, मिंटू सिंह, लवजोत सिंह, साजनप्रीत सिंह, सुखजीत कौर, कोमलप्रीत कौर, हरप्रीत कौर, कुलदीप सिंह, कुलवंत सिंह और कुलविंदर सिंह, करणवीर सिंह, जसविंदर सिंह, प्रीतम दास, बलराम हकला, परदीप कुमार, विकास, गुरमीत कुमार आदि छात्रों ने हिस्सा लिया।

शिविर सबंधित जानकारी देते हुए बुडो काई डू मिक्स्ड मार्शल आर्ट फेडरेशन के अध्यक्ष शरणजीत ने बताया कि उनकी फेडरेशन छात्रों के लिए ऐसे शिविर लगाती रहती है। उन्होंने कहा कि इस शिविर के लिए हमारी शुभकमनाएं सभी छात्रों के साथ है।

