पंचकूला: पुलिस अधीक्षक पंचकूला मनप्रीत सिंह सूदन के साइबर अपराधो से बचनें हेतु साइबर थाना की टीम द्वारा समय समय पर लोगो को जागरुक किया जा रहा है इस सबंध में एएसपी सूदन नें बताया कि आज कल साइबर अपराध अलग अलग तरीके अपनाकर लोगो के साथ साइबर ठगी को अन्जाम देते है वह ऐसे ऐसे तरीके अपनाते है जिससे हम उन पर यकीन करके अपनी निजी जानकारी सांझा करके साइबर धोखाधडी में फंस जाते है ऐसे में साइबर अपराध समाज कल्याण योजना का झांसा देकर अन्जान नम्बर से काल करके लोगो को समाज कल्याण योजना का झांसा देकर कृषि विभाग इत्यादि का नाम लेकर सब्सिडी के बहानें बैंक खाता सबंधी जानकारी पुछकर ओटीपी प्राप्त करके लोगो के साथ साइबर ठगी को अन्जाम देते है इसके अलावा साइबर अपराधी वर्क फ्राम होम का झांसा देकर, आनलाईन शापिंग, नकली विज्ञापन त्यौहार बंपर दिखाकर लोगो के साथ ठगी को अन्जाम देते है।

ऐसे में हमे साइबर अपराधो से बचनें हेतु खुद को जागरुक होनें की आवश्यकता है किसी भी अन्जाम व्यक्ति के साथ अपनी निजी जानकारी सांझा ना करें । अगर कोई व्यक्ति फोन पर आपसे आपके फायदे के लिए काल कर रहा है तो सावधान हा जाएं क्योकि साइबर अपराधी आपसे आपकी निजी जानकारी प्राप्त करके आपके साथ धोखाधडी को अन्जाम दे देते है अगर किसी प्रकार की कोई घटना घटित हो जाती है तो तुरन्त साइबर हेल्पलाईन नम्बर 1930 पर काल करें अन्यथा www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करवाएं।

