चंडीगढ: सी.आर.बी पब्लिक स्कूल सैक्टर 7- बी चंडीगढ में विद्यार्थियों को खेलों के साथ जोड़ने के लिए गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में माहिर बनाने के लिए विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताएँ समय- समय पर आयोजित की जाती रही हैं।

इसी कारण हमारे स्कूल के विद्यार्थी खेलों में विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे स्टेट लेवल और नेशनल लेवल पर काफी मेडल एवं ट्रॉफी समय-समय पर जीतते रहे हैं और जीत रहे हैं। इस वर्ष स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ स्कूल के डायरेक्टर सर श्री नवीन कुमार मित्तल जी एवं प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता मित्तल जी द्वारा किया गया।

उन्होंने इस मौके पर कहा कि शिक्षा का छात्र जीवन में जितना महत्व है, उतना ही खेलों का भी है। इसलिए सभी छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ अधिक से अधिक खेलों में हिस्सा लेना चाहिए, क्योंकि खेल जहाँ उन्हें सेहत प्रदान करते हैं, वहीं उनके शारीरिक व मानसिक विकास में भी अहम योगदान देते हैं। बच्चों को दिन में कम से कम 20 से 30 मिनट का समय निकाल कर कोई न कोई व्यायाम अवश्य करना चाहिए।

बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य को लेकर ही स्कूल में स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया है। जिसमें विद्यालय के सभी छात्र- छात्राओं के बीच कई प्रकार की प्रतियोगिताएँ कराई गई -जैसे पिक द बॉल एंड थ्रो इन द बास्केट, हर्डल रेस,बैलेंसिंग विद सनफ्लावर ,क्राउन रेस,शिफ्टिंग द रिंग , गारलैंड कैप गूगल रेस, वन लेग रेस, बुक ऑन द बैक , रिले , जैवलिन थ्रो , शार्ट पुट, बैंडमिन्टन, खो- खो, लॉन्ग जंप तथा अन्य कई तरह के अन्य खेल मुकाबले करवाए गए ।
स्पोर्ट्स मीट में छात्रों के साथ-साथ स्कूल के अध्यापकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे सफल बनाने में छात्रों व अध्यापकों ने अपनी अहम भूमिका अदा की है। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या जी तथा डायरेक्टर सर ने विद्यार्थियों के हौसले को बढ़ाने के लिए उनमें मेडल, ट्रॉफी और सर्टिफिकेट आदि वितरित किए और उन्हें ऐसे ही खेलों में बढ़ -चढ कर भाग लेने का आह्वान किया।
