पंचकूल: पुलिस कमिश्रर शिवास कबिराज के मार्गदर्शन में आज एएसपी मनप्रीत सिह सूदन के द्वारा थाना सेक्टर 20 क्षेत्र में सेक्टर 19 व अन्य सबंधित क्षेत्र के मौजिज व्यक्तियों के साथ मीटिंग के लेकर विचार विमर्श किया। पुलिस प्रवक्ता नें जानकारी देते हुए बताया कि मीटिंग के दौरान एएसपी सूदन नें लोगो से अपील करते हुए कहा कि अगर कोई सदिग्ध व्यक्ति नजर आता है जैसे कि कोई व्यक्ति आपके क्षेत्र में बार बार चक्कर लगा रहा है या कोई व्यक्ति बिना नम्बर प्लेट के मोटरसाईकिल चला रहा है जो आपको सदिग्ध लग रहा है जैसे कि उसनें चेहरे ढके हुए हो या हेल्मेट पहना हो और बाईक पर नम्बर प्लेट ना जो कोई सदिग्ध लगे तो उस बारे तुरन्त पुलिस को सूचित करें। इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति आपके अधीन क्षेत्र में कोई नशे इत्यादि का प्रयोग करता है या कोई व्यक्ति नशे इत्यादि की तस्करी करता है तो उस बारे तुरन्त पुलिस का सूचित करें। ताकि तुरन्त पुलिस उस पर एक्सन लेकर रोकथाम कर सके। इस पर एएसपी नें बताया कि अपराधो की रोकथाम को लेकर आमजन का काफी सहयोग रहता है और मैं आप सभी से सहयोग की अपील करता हूं।
इसके अलावा एएसपी नें बताया कि पुलिस नें सभी अधीन क्षेत्र में ग्राम प्रहरियो को नियुक्त कर दिया गया है जिनके द्वारा हर प्रकार की गतिविधि उनके सज्ञान में रहेगी और वह हर प्रकार की गतिविधियो को उच्च अधिकारियो के सज्ञान में रहेगी ताकि क्षेत्र किसी प्रकार से कोई असामाजिक गतिविधि ना हो । इसके अलावा पुलिस कमिश्रर के मार्गदर्शन में सभी थाना प्रभारियो द्वारा अधीन क्षेत्र के मौजिज व्यक्तियो के साथ उनके क्षेत्र के ग्राम प्रहरियो के साथ वार्तालाप करवाई जा रही है ताकि क्षेत्र का व्यक्ति किसी भी प्रकार की जानकारी वह अपने अधीन क्षेत्र के ग्राम प्रहरी के साथ सांझा कर सके।

