पंचकूला/संदीप सैनी: सेक्टर 20 स्थित पार्क डेवलपमेंट सोसाइटी में गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन के सोसाइटी के अध्यक्ष अविनाश मलिक द्वारा किया गया जिसमें बतौर मुख्यतिथि जजपा नेता ओ पी सिहाग एवं जजपा जिला पंचकूला वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र सिहाग ने शिरकत की। इस दौरान सेक्टर 12 A स्थित अंबेडकर भवन में गणतंत्र दिवस के मौके पर बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर के जीवन पर आयोजित सेमिनार में हिस्सा लिया। सेमिनार का आयोजन अंबेडकर सभा पंचकुला के प्रधान सुरेश मोरका, राजेन्द्र मेहरा, कृष्ण कुमार अध्यक्ष रविदास सभा, ईश्वर सिंहमार तथा सभा के अन्य पदाधिकारियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जजपा नेता ओ पी सिहाग ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर जजपा नेता के सी भारद्वाज, सुरिन्दर चड्डा भी मौजूद रहे। इस अवसर पर जागृत ब्राह्मण सभा के महासचिव विकास कौशिक, प्रधान एम पी शर्मा, सुरिन्दर चड्डा, ईश्वर सिंह मार, राधे श्याम शर्मा, करतार सिंह एलाबादी, हरज्ञान शर्मा, जय भगवान कम्बोज आदि उपस्थित रहे।

