पंचकूला: पुलिस कमिश्रर शिवास कबिराज के निर्देशानुसार आज शहरी क्षेत्र पंचकूला में अलग अलग अवैध स्थानों पर अवैध अतिक्रमण रेहडिया इत्यादि को लेकर विशेष अभियान चलाया गया । जिस अभियान के तहत शहरी क्षेत्र थाना सेक्टर 05, सेक्टर 14, सेक्टर 20, चण्डीमन्दिर, मन्सा देवी पंचकूला थाना प्रभारियो नें अपनें अपनें अधीन क्षेत्र सेक्टर 05, सेक्टर 6, सेक्टर 7, सेक्टर 14, सेक्टर 20, सेक्टर 25, सेक्टर 26, सेक्टर 27, मन्सादेवी इत्यादि क्षेत्र में सडक किनारें , लगी रेहडी फडी इत्यादि रेहडियो को हटाया गया है पुलिस उपायुक्त नें बताया कि कुछ अवैध अतिक्रमण हेतु सडक किनारे व सडक बीच रेहडिया इत्यादि लगी होती है जिससे आमजन को समस्या होती है और ट्रैफिक में बाधा उत्पन्न होती है जो अवैध जो आज पुलिस कमिश्रर के मार्गदर्शन में शहर पंचकूला में अलग अलग अवैध स्थानों से अवैध अतिक्रमण हटाया गया। पुलिस उपायुक्त नें बताया पुलिस की अलग अलग टीम एचएसवीपी के सहयोग से थाना स्तर पर टीम तैनात की हुई है जिन टीमों द्वारा आगे भी लगातार इसी तरह अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करके उनको हटाया जायेगा और उन पर कानूनी कार्रवाई भी की जायेगा । और इसी अभियान के तहत पुलिस की अलग अलग टीम रात के समय अलग सेक्टरो इत्यादि में जाकर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ शिकंजा कसते हुए उन्हे हटाया जा रहा है जो अभियान इसी तरह लगातार अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जारी रहेगा।

