रोहतक/सूरज रोहिल्ला: सर्व जन एजुकेशनल एंड वोकेशनल संस्था द्वारा शिव नगर कालोनी, भिवानी चुंगी रोहतक में आज 12 जनवरी दिन शुक्रवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष में बुजर्ग व्यक्तियों और महिलाओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि रोहतक के सांसद अरविन्द शर्मा ने शिरकत की। वशिष्ट अतिथि डीएसपी रवि खुडिया मौजूद रहे। मुख्य अतिथि का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। सांसद अरविन्द शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना का लाभ उठाऐ। इस अवसर पर संस्था द्वारा 150 बुर्जगों व महिलओं को कम्बल वितरति किऐ गऐ। संस्था प्रधान नरेंद्र कटारिया ने सभी बुर्जेगों का स्वागत किया। अतिथि के रूप में पहुचे प्रमोद आर्य ब्लॉक पार्षद छारा ने संस्था के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि संस्था जो जनहीत में कार्य कर रही है वह सराहनीय हैं और में आशा करता हूं कि संस्था आगे भी जनहीत में कार्य करती रहेगी। उन्होंने संस्था को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर शिव कुमार सोंलकी सामाजिक कार्यकर्ता, लेफ्टिनेंट हवा सिंह, प्रमोद आर्य ब्लॉक पार्षद छारा, संस्था प्रधान नरेंद्र कटारिया, अनिल कुमार, राजकुमार, सुकन्तला, रोशनी, ओमपति, जयकिशन सहित अन्य बुजर्ग व्यक्ति और महिलाएं उपस्थित रही।