जीरकपुर: कंचन मित्तल मिनिस्ट्रीज ने क्रिसमस का त्योंहार बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया। इसमें पंजाब, हरियाणा और देश के विभिन्न राज्यों से हजारों की संख्या में लोग एकत्र हुए। इस उत्सव का लाइव प्रसारण कंचन मित्तल मिनिस्ट्रीज के यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर किया गया, जिसे दुनिया भर से हजारों लोगों ने देखा। इस समारोह में भगवान की महिमा के किए विभिन्न राज्यों के नृत्यों ने कार्यक्रम देखने वालों को आनंदित कर दिया।

इस अवसर पर कंचन मित्तल मिनिस्ट्रीज के वरिष्ठ पादरी कंचन मित्तल ने सभी को क्रिसमस की बधाई देते हुए कहा कि आज हम अपने प्रभु यीशु मसीह का जश्न मनाते हैं, जिन्होंने जन्म लिया, क्रूस पर मर गए और फिर मृतकों में से जी उठे। उन्होंने कहा कि पाप के अधिकार और मानवता पर मृत्यु के अधिकार को हराना उनका उद्देश्य है। वह जीवित है और हमें सच्चे प्यार का मतलब सिखाते है। इस अवसर पर विधायक राजपुरा से विधायक नीना मित्तल और अन्य गणमान्य व्यक्ति प्रार्थना करने और समुदायों के बीच सद्भाव का समर्थन करने के लिए विशेष रूप में शामिल हुए। आज के दिन सर्दी के मौसम को देखते हुए गरीबों को कंबल और गर्म कपड़े वितरित किए गए। इस अवसर पर प्रेरित अभिषेक मित्तल और पादरी आशीष मित्तल ने लोगों के लिए प्रार्थना की और चर्च में पूजा का नेतृत्व किया। इस मौके उपस्थित लोगों को भोजन परोसा गया।

