फतेहाबाद: युवा इनेलो के प्रदेश प्रभारी एवं सिरसा जिला परिषद के अध्यक्ष कर्ण चौटाला ने सोमवार को स्थानीय जाट धर्मशाला में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया। इस दौरान जिला भर से भारी संख्या में कार्यकर्ताओं इस सम्मेलन में भाग लिया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए कर्ण चौटाला ने कहा कि मौजूद भाजपा-जजपा सरकार ने चार साल तक तो प्रदेश की जनता को विभिन्न सरकारी योजनाओं से मरहूम रखा और लोगों को अपने काम करवाने के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं। परिवार पहचान पत्र के नाम पर तो लोगों को काफी परेशान किया गया। अब सरकार संकल्प यात्राएं निकालकर चुनावी स्टंट खेल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब इस गठबंधन सरकार की बातों में नहीं आएगी। पहले प्रदेश की जनता की परेशानियों की ओर सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया और अब जब चुनाव सिर पर आ गए तो जनता का ध्यान अपनी गल्तियों से भटकाने का प्रयासक कर रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। इस बार सिरसा लोकसभा सीट पर इनेलो के उम्मीदवार की जीत पक्की है। पहले भी 2014 में इनेलो का उम्मीदवार इस सीट से जीतकर आया था। बीच में पार्टी के मतभेद के चलते यह सीट इनेलो के हाथ से निकल गई थी, लेकिन अब दोबारा हम अच्छे मतों से जीत हासिल करेंगे। उन्होंने पार्टी संगठन को मजबूत करने, नए सदस्य बनाने व पदाधिकारियों की नियुक्ति पर उनको बधाई दी।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री रामस्वरूप रामा, जिला प्रधान बलविंद्र कैरों, शहरी जिला प्रधान हरबंस खन्ना, जिला कार्यकारी प्रधान हरिसिंह डांगरा, फतेहाबाद हलका प्रधान जगदीश जैलदार, रतिया हलका प्रधान बीकर सिंह हड़ौली, टोहाना हलका प्रधान प्रेम सिंह कन्हड़ी, शहरी प्रधान रमेश अरोड़ा, राधूराम अयालकी, वरिष्ठ नेता अंगद ढिंगसरा, रमेश लाली,महिला मोर्चा की जिला प्रधान सुमनलता सिवाच, मंजू बाजीगर, युवा इनेलो प्रदेश सचिव अजय रोहज, युवा नेता अमन शर्मा,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दलीप माचरा, संतोष माचरा, शंकरलाल ओड, कृष्ण मांझू, परदेश प्रवक्ता विकास मैहता,किसान सेल के जिला प्रधान गुरचरण अमानी, जिला प्रवक्ता यश तनेता, कंवलजीत बिट्टा, संदीप ताखर, अमित रघुबीर ताखर,राजेश भाकर, विरेंद्र गोदारा, राजेंद्र ढाका, कालू भिरडाना सहित अनेक इनेलो नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।