पंचकूला: सर्व धर्म जाट महासभा की बैठक सुरेन्द्र कुण्डु की अध्यक्षता में सेक्टर 04 पंचकूला स्थित उनके कार्यालय में आयोजित की गई। मिटिंग का मुख्य एजेंडा सैक्टर 26 पंचकुला के सामुदायिक केन्द्र मे दिनांक 24 नवम्बर 2023 को दिनबंधु चौधरी छोटूराम जी की मनाई जाने वाली जयन्ती की तैयारियो का जायजा लेना था। आज की मिटिंग के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुण्डु ने बैठक के बाद बताया की सर छोटूराम जी का जन्मोत्सव मनाने की सभी तैयारिया पुरी कर ली गई है। हवन प्रोग्राम आचार्य पुनीत देशवाल के द्वारा सायंकाल 04:30 बजे से शुरू किया जायेगा व तत्पश्चात श्री महेन्द्र सिंह मलिक पुर्व पुलिस महानिदेशक हरियाणा व अध्यक्ष जाट महासभा चंडीगढ पंचकुला, सायंकाल 06:30 दीप प्रज्वलित कर के विधिवत रूप से कार्यक्रम का आगज करगे। राजेश अहलावात राष्ट्रीय महासचिव सर्व धर्म जाट महासभा ने बताया की सभी आगुनतको के लिए प्रसाद व खाने की विषेश व्यवस्था की जाएगी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अधिवक्ता पूनम आर्य ने बताया की ये आगाज व हमारा एक मात्र प्रयास समाज के सभी वर्गो को जोडने का रहेगा। इस लिए हमने सभी धर्मो व जातियो की सभाओ को इस कार्यक्रम के लिए आमन्त्रित किया है। श्री आजाद मलिक राष्ट्रीय प्रवक्ता ने बताया की कार्यक्रम के दौरान सुशील सारवान, माननीय उपायुक्त पन्चकुला के द्वारा पुरस्कार वितरण व समारोह का सम्मापन किया जाएगा। मिडिया प्रभारी श्री रणवीर धनखड ने बताता की हरियाणवी संस्कृति को बडावा देने के लिए एक रागनी कार्यक्रम का आयोजन भी विशेष तौर पर किया जाएगा व विकास सातरोड व उनके साथी इस दौरान रागनियो की प्रस्तुती देगे। आज की मीटिंग मे सर्व धर्म जाट महा सभा के राष्ट्रीय महासचिव राजेश अहलावात, उपाध्यक्ष अधिवक्ता पुनम आर्य, राष्ट्रीय प्रवक्ता आजाद सिंह मलिक, अधिवक्ता सत्यवान अहलावात, जिला उपाध्यक्ष पुष्पा सगरोहा, जिलाध्यक्ष राहुल ताखर, जिला उपाध्यक्ष राजबीर सिंह गहलावत, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुण्डु, जिला मीडिया प्रभारी रणवीर धनखड, श्री अशोक बलहारा, सुखवीर पूनिया, दिपचन्द मान, मोनु भनवाला, संजय मलिक, हरकेश श्योराण, विवेक देशवाल, नवनीत नैन, विजय दुहन, सैन्की लाठर, जयदेव, विकास गहलोत के अलावा सैकड़ो जाट समाज के गणमान्य व्यक्तियो ने भाग लिया।