जीरकपुर/संदीप सैनी: आजकल फेस्टिवल सीजन चल रहा है और करवा चौथ का त्यौहार महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है इस त्यौहार को यादगार व धूमधाम से मनाने का पूरा प्रबंध साई कृपा प्रोडक्शन हाउस ने जीरकपुर के रॉयल पार्क रिसोर्ट में किया हुआ है। जिसमें चीफ गेस्ट सीईओ व फाउंडर रिन्यू नाउ से मिसेज मेघा सरीन जी, जे साइन फेमस डायमंड के सीईओ एंड फाउंड श्री विक्रम सिद्धू व उनकी मैनेजर मंजू बालाजी, गुरदेव कौर, सागर भाटिया डायरेक्टर ऑफ रागाज़ इंटरनेशनल कंपनी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। उनके साथ ट्राई सिटी के स्टार फिल्म प्रोडक्शन से फेमस डायरेक्टर रंजन देव जी, फैशन मॉडल मिसेज गुरबल कौर उपस्थित रहेंगी। वहीं उनके साथ मशहूर फैशन डिजाइनर मिसेज रुचि सेठी और सुपर्णा बर्मन जो की एक शिक्षाविद आर्टिस्ट, मॉडल व ब्रांड एंबेसडर ग्लोरिफाई इंटरनेशनल नामक संस्था से संबंध रखती हैं कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।

वहीं साइन कृपा प्रोडक्शन हाउस के फाउंडर श्याम वर्मा जी ने बताया की कार्यक्रम में तकरीबन सौ जोड़े शिरकत करेंगे। जिनके त्यौहार को यादगार बनाने के लिए सारे जरूरी इंतजाम हो चुके हैं। टाई ग्रुप के डायरेक्टर मिस्टर सोनू सिंह भी मौजूद रहेंगे। फोटोग्राफी का जिम्मा विपुल खुंगर व उनकी टीम पर है। कार्यक्रम में जे साइन डायमंड ज्वेलरी और रिन्यू नोउ कंपनी द्वारा विजेताओं को इनाम दिए जाएंगे। प्रख्यात नृत्यांगना दिशा बर्मन के द्वारा भरतनाट्यम की प्रस्तुति की जाएगी। इसके बाद एक मॉडलिंग शो भी करवाया जाएगा। जिसमें मिस्टर व मिसेज करवा क्वीन एंड करवा किंग निकाले जाएंगे। जिनको हमारे चीफ गेस्ट द्वारा सम्मानित किया जाएगा। उसके बाद साई कृपा प्रोडक्शन हाउस द्वारा फिल्मोग्राफी तरीके से सभी कपल्स को अलग-अलग गेम्स व कंपटीशन में पार्टिसिपेट करवाया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को शेश सर्टिफिकेट,ट्रॉफी,क्राउन आदि भेंट दिए जाएंगे। कार्यक्रम के बारे में बताते हुए डायरेक्टर श्याम वर्मा ने बताया कि हमारा यह प्रयास है कि हम इस त्यौहार को ऐसे मनाएं जैसा कि आप लोग फिल्मों में व डेली सोप में देखते हैं और यह यादगार शाम आपकी जिंदगी में हमेशा जीवित रहे।

