Thursday, October 9, 2025
जनता का सबसे लोकप्रिय समाचार पत्र
Android App
Haryananewsflash
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us
No Result
View All Result
Haryananewsflash
No Result
View All Result
Home हरियाणा फतेहाबाद

लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी वर्कर्स ने फिर शुरू किया आंदोलन, डीसी कार्यालय पर की जमकर नारेबाजी

October 27, 2023
0
लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी वर्कर्स ने फिर शुरू किया आंदोलन, डीसी कार्यालय पर की जमकर नारेबाजी

फतेहाबाद: आंगनबाड़ी वर्कर्स हेल्पर यूनियन हरियाणा एक बार फिर लंबित मांगों को लेकर संघर्ष पर आ गई है। सैंकड़ो आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर इकट्ठा हुई और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आज के धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान सुनीता झलनिया ने की और संचालन अनीता भट्टू ने किया। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हैल्पर्स उपायुक्त कार्यालय पहुंची और एसडीएम को मांग पत्र सौंपा। धरने को संबोधित करते हुए सीटू जिला कैशियर बेगराज, जिला सचिव ओमप्रकाश अनेजा व आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन की जिला प्रधान सुनीता झलनियां ने हरियाणा सरकार से मांग की है कि हरियाणा में आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर पर आंदोलन के दौरान दर्ज किए गए मुकदमें रद्द किए जाए। 2021-2022 की हड़ताल के दौरान का मानदेय का भुगतान तुरंत किया जाए। बर्खास्त वर्करों का बकाया मानदेय भी जारी किया जाए। 10 साल के अनुभव में हड़ताल अवधि को जोडक़र मानदेय दिया जाए। 2018 साल में केंद्र सरकार की 1500 व 750 रुपए की घोषणा लागू की जाए। उचाना जींद की आंगनबाड़ी वर्कर सुमन को तुरंत बहाल किया जाए। पोषण ट्रैकर ऐप पर जबरदस्ती काम बंद हो। मोबाइल फोन की राशि जारी की जाए। सितंबर 2022 से महंगाई भत्ते की किस्त को मानदेय में जोडक़र जारी किया जाए। पम्मी के फॉर्म वर्कर की आईडी से ऑनलाइन करवाने के फैसले को तुरंत वापस लिया जाए व पम्मी के मेहनताने का 2020 के बाद भुगतान रोका गया है, उसे तुरंत जारी किया जाए। आंगनबाड़ी केंद्रों का स्वीकृत किराया जारी किया जाए व बकाया किराए का तुरंत भुगतान हो। वर्करों एवं हेल्परों के खाली पड़े पदों पर स्थाई भर्ती की जाए। हेल्पर से वर्कर, वर्कर से सुपरवाइजर पर पदोन्नति वरिष्ठता के आधार पर की जाए। वर्कर्स व हैल्पर्स के मानदेय में बढ़ोतरी हो व न्यूनतम वेतन 26000 रुपए लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि 22 अक्टूबर को हुई समझौता वार्ता के अनुसार लंबित मांगों को तुरंत लागू किया जाए। जब तक मांगों को लागू नहीं किया जाता आंदोलन जारी रहेगा। यदि अब भी सरकार ने उनकी मांगों को लागू नहीं किया तो आंदोलन को तेल करते हुए फिर से मजबूरन हड़ताल की घोषणा करनी पड़ेगी। धरने को सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान भूप सिंह भड़ोलांवाली, मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के जिला प्रधान कृष्ण चमारखेड़ा, अनीता भट्टू, सुनीता चबरवाल, रीता भट्टू मंडी, सीता बरसीन, कमलेश चबलामोरी, अंजू चिंदड, सुखविंदर बहबलपुर, पम्मी लालवास, कृष्ण व सुलोचना टोहाना ने भी संबोधित किया।

SendShare237Tweet148Share
ADVERTISEMENT
Haryananewsflash

Copyright © 2022 Haryananewsflash.

Navigate Site

  • About
  • Advertise Contact
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us

Copyright © 2022 Haryananewsflash.