Saturday, October 11, 2025
जनता का सबसे लोकप्रिय समाचार पत्र
Android App
Haryananewsflash
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us
No Result
View All Result
Haryananewsflash
No Result
View All Result
Home हरियाणा पंचकुला

नगर निगम ने 4400 एलईडी स्ट्रीट लाइट्स खरीदने के लिए दिया आर्डर-कुलभूषण गोयल

-सूर्या रोशनी बहादुरगढ़ से नगर निगम 2.17 करोड़ रुपये में खरीदेगा अलग-अलग वाट्स की एलईडी स्ट्रीट लाइट्स

October 25, 2023
0
नगर निगम ने 4400 एलईडी स्ट्रीट लाइट्स खरीदने के लिए दिया आर्डर-कुलभूषण गोयल

पंचकूला: नगर निगम द्वारा शहर की ए और बी सडक़ों पर एलइडी स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए सूर्या रोशनी लिमिटेड बहादुरगढ़ को सप्लाई करने के लिए आर्डर जारी कर दिया है। एक महीने के अंदर सूर्या रोशनी द्वारा नगर निगम को 4400 एलइडी स्ट्रीट लाइट सप्लाई करनी पड़ेगी। इन एलईडी लाइट्स पर 2 करोड़ 17 लाख 29455 रुपये खर्च होंगे। पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल ने बताया कि अलग-अलग वाट की एलइडी लाइट्स शहर की मुख्य ए और बी सडक़ों पर लगाई जाएगी। इन स्ट्रीट लाइटों की वारंटी 5 वर्ष होगी। कुलभूषण गोयल ने बताया कि 45 वाट की 1500 एलइडी लाइट्स, 60 वाट की 500, 90 वाट की 1050, 120 वाट की 1100 और 120 वाट फ्लड लाइट 250 सप्लाई करने के लिए आर्डर जारी कर दिया गया है। शहर की ए और बी सडक़ों पर एलइडी लाइट्स लगने के के बाद रात को कहीं पर भी अंधेरा नहीं होगा और शहर जगमगाने लगेगा। कुलभूषण गोयल ने बताया कि सूर्या रोशनी द्वारा लाइट सप्लाई करने के बाद नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा इन्हें इंस्टॉल किया जाएगा।

कुलभूषण गोयल ने बताया कि शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय ने पंचकूला में मौजूदा पारंपरिक स्ट्रीट लाइट को ऊर्जा कुशल एलईडी स्ट्रीट लाइट से बदलने और स्मार्ट लाइटिंग सिस्टम के लिए सीसीएमएस पैनलों की स्थापना के कार्य के लिए मंजूरी दे दी थी। दिव्य नगर योजना के तहत तकनीकी मंजूरी और बजट आवंटन, स्मार्ट लाइटिंग सिस्टम की निगरानी के लिए आईटी बुनियादी ढांचे के लिए कमांड और कंट्रोल सेंटर की स्थापना के लिए नगर निगम, पंचकूला को 9.90 करोड़ रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी थी। पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल ने बताया कि पिछले दिनों नगर निगम फाइनेंस एवं कांट्रेक्ट कमेटी की बैठक में शहर की सभी स्ट्रीट लाइटों को एलइडी में बदलने को मंजूरी दे दी थी। इस कार्य पर 9 करोड़ 90 लाख रुपये की राशि खर्च की जानी है। महापौर कुलभूषण गोयल ने बताया कि दिव्य नगर योजना के तहत सभी स्ट्रीट लाइटों को एलइडी में बदला जाएगा। इसके अंतर्गत आधी राशि शहरी स्थानीय निकाय विभाग द्वारा वहन की जानी है। एलइडी लगने के बाद शहर जगमगा उठेगा। एलइडी खरीदने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा कंपनी का चयन पहले ही किया जा चुका है। इसमें कमांड एंड कंट्रोल मैनेजमेंट सिस्टम पैनल लगे होंगे। एक ही स्थान से सभी स्मार्ट लाइटिंग सिस्टम आपरेट होगा। आइटी इंफ्रास्ट्रक्चर होगा। बता दें कि इससे पहले ईईएसएल ने एमसी एरिया में लगी सोडियम और सीएफएल लाइट्स की जगह एलईडी स्ट्रीट लाइट्स लगानी थी। स्ट्रीट लाइट लगाने से पहले एजेंसी शहर में कुल स्ट्रीट लाइटिंग और डार्क स्पॉट्स का सर्वे भी किया था। इस सर्वे के आधार पर पंचकूला में कुल 18,500 के आसपास एलईडी लाइट्स लगाई जानी है। यूएलबी ने निगम को अपने स्तर पर एलईडी लाइट्स लगाने से रोक दिया था। यूएलबी के अफसरों का तर्क था कि हरियाणा गवर्नमेंट की पूरे राज्य में एलईडी स्ट्रीट लाइट्स लगाने की योजना है।

SendShare211Tweet132Share
ADVERTISEMENT
Haryananewsflash

Copyright © 2022 Haryananewsflash.

Navigate Site

  • About
  • Advertise Contact
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us

Copyright © 2022 Haryananewsflash.