Saturday, March 28, 2026
जनता का सबसे लोकप्रिय समाचार पत्र
Android App
Haryananewsflash
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us
No Result
View All Result
Haryananewsflash
No Result
View All Result
Home चंडीगढ़

कैबिनेट मंत्री कुंवरजीभाई बावलिया ने चंडीगढ़ रोड शो का किया नेतृत्व

वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट की 20 वर्षों की सफलता पर मंत्री कुंवरजीभाई बावलिया ने विचार साझा किए

October 12, 2023
0
कैबिनेट मंत्री कुंवरजीभाई बावलिया ने चंडीगढ़ रोड शो का किया नेतृत्व

चंडीगढ़: वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 के पूर्वार्ध कार्यक्रमों के तहत हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित कर्टेन रेजर इवेंट और मुंबई में हुए रोड शो की सफलता के बाद, इसकी अगली कड़ी में आज गुजरात सरकार ने चंडीगढ़ में भी रोड शो का आयोजन किया। गुजरात के माननीय जल संसाधन एवं जल आपूर्ति, खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मामलों के मंत्री श्री कुंवरजीभाई बावलिया ने इस रोड शो का नेतृत्व किया। इस रोड शो से पहले, माननीय मंत्री श्री कुंवरजीभाई बावलिया ने, विभिन्न क्षेत्रों के अग्रणी उद्योग संचालकों के साथ वन-टू-वन बैठकें की। माननीय मंत्री ने स्प्रे इंजीनियरिंग डिवाइसेस लिमिटेड के MD विवेक वर्मा; वाल्को इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के MD विजय कुमार गुप्ता; रमादा प्लाज़ा के पार्टनर जसप्रीस सिंह अरोड़ा; मॉन्टे कार्लो फैशन्स लिमिटेड के कार्यकारी संदीप जैन; हरटेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के CMD श्री हरटेक सिंह; ऊषा यार्न्स लिमिटेड के MD अनुराग गुप्ता; IDS इंफोटेक के CFO दीपक महाजन; टाइनोर ऑर्थोटिक्स लिमिटेड के चीफ MD पी.जे.सिंह; JREW इंजीनियरिंग लिमिटेड के MD रोहित ग्रोवर; अमरटेक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड के CMD अरुण ग्रोवर और इंडियन पॉलिमर इंडस्ट्रीज़ के MD अमरबीर सिंह के साथ बैठकें की।

इन बैठकों के दौरान माननीय मंत्री ने वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट की अपार सफलता के बारे में विस्तार से बताया और साथ ही यह जानकारी भी दी कि इस वैश्विक सम्मेलन के कारण किस तरह गुजरात आज डेवलपमेन्ट के लिए एक रोल मॉडल स्टेट के रूप में उभरा है। माननीय मंत्री ने इस बात पर विशेष बल दिया कि वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट ने गुजरात को सबसे पसंदीदा निवेश स्थल और प्रमुख आर्थिक-सामाजिक गतिविधियों का केंद्र बना दिया है। अपने संबोधन के दौरान माननीय मंत्री श्री कुंवरभाई बावलिया ने कहा, “हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने सफलतापूर्वक G20 सम्मेलन की अध्यक्षता की। G20 की कामयाबी ने वैश्विक स्तर पर भारत का कद और भी ऊंचा कर दिया है।”

मुझे आप सभी के साथ यह साझा करते हुए गर्व महसूस हो रहा है, “माननीय प्रधानमंत्री ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, अपने दूरदर्शी दृष्टिकोण और ‘एक पृथ्वी, एक परिवार’ की भावना के साथ वर्ष 2003 में पहले वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट की शुरुआत की थी। आज, वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट एक ऐसा माध्यम बन गया है जिसके माध्यम से मोदी जी दुनिया भर के निवेशकों और विचारकों को एक मंच पर ले आए ताकि नए विचारों और नए अनुसंधानों को नई दिशा मिले और सब एक साथ मिलकर आगे बढ़ सकें”।

उन्होंने आगे कहा, “पिछले 9 वर्षों में माननीय प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत सरकार ने कई नए विचार और नए सुधारों को लागू किया है। आत्मनिर्भर भारत, पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान, PLI योजना, ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस और ईज़ ऑफ लिविंग जैसी पहलें माननीय प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई कुछ ऐसी पहल हैं जिन्होंने भारत को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दी है। कुंवरजीभाई बावलिया ने कहा, “गुजरात भाग्यशाली है कि पिछले दो दशकों में माननीय प्रधानमंत्री के दूरदर्शी मार्गदर्शन की वजह से गुजरात सम्पूर्ण भारत देश का विकास इंजन बन गया है। बीते दो दशकों में वाइब्रेंट गुजरात ने राज्य की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज यह सम्मेलन, बिज़नेस नेटवर्किंग, नॉलेज शेयरिंग, पार्टनरशिप और सामाजिक-आर्थिक विकास के सबसे प्रतिष्ठित ग्लोबल फोरम में से एक बन गया है”।

उन्होंने कहा, “10वें वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 का विषय “गेटवे टू द फ्यूचर” है, जो माननीय प्रधानमंत्री के “विकसित भारत @2047” के दृष्टिकोण के अनुरूप है। मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि गुजरात रिन्युएबल एनर्जी के क्षेत्र में एक अग्रणी राज्य है और गुजरात की रिन्युएबल एनर्जी केपैसिटी 20 GW तक पहुंच गई है। इसके अतिरिक्त, हम कच्छ में भारत का सबसे बड़ा हाइब्रिड रिन्युएबल एनर्जी पार्क भी विकसित कर रहे हैं। इतना ही नहीं इसके साथ ही हमने (100 गीगावाट) नवीकरणीय ऊर्जा उत्पन्न करने का भी लक्ष्य रखा है। इसके अलावा, पवन, सौर और हाइड्रोजन प्रौद्योगिकी-आधारित नवीकरणीय उत्पादन परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए, हमने हाल ही में गुजरात नवीकरणीय ऊर्जा नीति 2023 को भी लागू किया है।

माननीय मंत्री ने कहा, “आज देश में सेमीकंडक्टर को लेकर काफी चर्चाएं चल रही हैं और गुजरात इस सेक्टर में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। गुजरात देश का पहला राज्य है जिसने सेमीकंडक्टर नीति लागू की है। सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरर्स के लिए भी गुजरात भारत का पंसदीदा राज्य बन गया है। सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत के पहले और सबसे बड़े निवेशक माइक्रोन ने हाल ही में गुजरात में सेमीकंडक्टर संयंत्र का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया है। आगामी वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन में सेमीकंडक्टर सेक्टर, सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग, ग्रीन हाइड्रोजन, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, रिन्यूएबल एनर्जी और इंडस्ट्री 4.0 जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सेमिनार और सम्मेलन भी आयोजित किए जाएंगे।”

अपने संबोधन के अंत में उन्होंने कहा, “आइए हम सब एक बार फिर गुजरात की विकास यात्रा को एक नई ऊंचाई पर ले जाने और हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विज़न “विकसित भारत @2047” को पूरा करने के लिए एक साथ आएं। वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का 10वां संस्करण देश के इस ‘अमृत काल’ में आयोजित किया जा रहा है और यह हमारे लिए ‘अमृत भविष्य’ का नई सुबह लेकर आए, यही मेरी अपेक्षा है। इस अवसर पर माननीय मंत्री श्री कुंवरजीभाई बावलिया ने एक सस्टेनेबल बिज़नेस इको-सिस्टम के निर्माण के लक्ष्य के साथ, सभी को आगामी वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में आमंत्रित किया।

इस कार्यक्रम में गुजरात खनिज विकास निगम (GMDC) लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री रूपवंत सिंह (IAS); सेंटर ऑफ इकोनॉमिक पॉलिसी रिसर्च के चेयरमैन श्री अश्विनी जौहर; CII चंडीगढ़ UT (Union Territory) के पूर्व अध्यक्ष एवं भारतीय पॉलिमर इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक श्री अमरबीर सिंह; CII गुजरात स्टेट काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष श्री विनोद अग्रवाल; भारत सरकार के जल संसाधन विभाग के विशेष सचिव श्री कमलेश रबाड़िया सहित व्यापार और उद्योग जगत के कई प्रसिद्ध लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए। गुजरात खनिज विकास निगम (GMDC) लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री रूपवंत सिंह (IAS), ने गुजरात में व्यापार के अवसरों पर एक प्रस्तुति दी। CII गुजरात स्टेट काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष श्री विनोद अग्रवाल के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ चंडीगढ़ रोड शो का समापन हुआ।

 

 

SendShare208Tweet130Share
ADVERTISEMENT
Haryananewsflash

Copyright © 2022 Haryananewsflash.

Navigate Site

  • About
  • Advertise Contact
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us

Copyright © 2022 Haryananewsflash.