चंडीगढ़ (संदीप सैंडी) इंडस्ट्रियल एरिया चोरी मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। बीते 16 अगस्त 5 अज्ञात ने इंडस्ट्रियल एरिया के प्लाट नंबर 182 में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। फैक्ट्री मालिक दिनेश गोयल ज़ब अपनी फैक्ट्री में गए तो देखा की उनके गल्ले से लाखों का कैश चोरी हो चुका था जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत इंडस्ट्रियल थाना पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था और सीसीटीवी और सूत्र के आधार पर आरोपियों की तालाश जारी थी। वही इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की हैं। पुलिस ने आरोपियों से 8 लाख 3 हजार के करीब कैश बरामद किया। तीनों आरोपी हैल्लोमाजरा के रहने वाले हैं। आरोपी की पहचान हैल्लोमाजरा 19 वर्षीय शम्बू के रूप में हुई जबकि दूसरा आरोपी धनास के रहने वाले 20 वर्षीय गंगाधर उफऱ् अन्ना के रूप में हुई तीसरे आरोपी की पहचान हैल्लोमाजरा के रहने वाले 19 वर्षीय जगदीश उफऱ् जग्गू के रूप में हुई हैं।
डीएसपी ईस्ट पलक गोयल ने प्रेस वार्ता कर बताया की बीते दिनों इंडस्ट्रियल एरिया में हुई चोरी में हमारी टीम ने सफलता हासिल की हैं तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं और उनके कब्जे से 8 लाख 3 हजार कैश और एक ईरिक्शा भी बरामद किया गया। तीनों आरोपी हैल्लोमाजरा के रहने वाले तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानो में मामले दर्ज हैं। मास्टरमाइंड टिंडा और उसका साथ अभी भी गिरफ्त से बाहर। पलक गोयल ने बताया की जल्द ही इस मामले में बाकी दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इस मामले की गुथी सुलझेगी। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में सामने आया की एक आरोपी इस फैक्ट्री में काम भी करता था हाल ही में उसने काम छोड़ा था, उसे सारी चीजों का पता था की कहा तिजोरी हैं कहा कैमरे लगे हैं। तिजोरी तोड़कर कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।आपको बता दे 5 आरोपि तिजोरी का ताला तोड़कर कर 22 लाख लेकर रफ्फु चक्कर हो गए, हालांकि पुलिस ने इनमे से 8 लाख 3 हजार कैश रिकवर कर लिया हैं।
