पंचकूला: पुलिस उपायुक्त पंचकूला सुमेर प्रताप सिंह ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया का प्रयोग सहयोग, आपसी भाईचारे और सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए ही करें और किसी भी प्रकार के गलत कार्य में भागीदार ना बनें और गलत कार्य करनें वालों और शरारती तत्वों की सूचना तुरन्त पुलिस को दें। इसके साथ ही पुलिस उपायुक्त नें अपील में कहा कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अमर्यादित भाषा किसी व्यक्ति विशेष, जाति, धर्म संप्रदाय को आहत करने की मंशा से पोस्ट न करें ना ही कोई वीडियो, फोटो या अभिलेख डालें। इसके अलावा किसी भी पोस्ट को बिना वेरिफाई करें आगे फारवर्ड ना करें। क्योकि आजकल मीडिया पर कुछ फेक पोस्ट डाली जाती है जिससे व्यक्ति बिना सोचे समझे और वैरिफाई करें आगे फारवर्ड कर देता है क्योकि आप भी उतने ही भागीदार हो जितना कि वह मुख्य आरोपी जिसनें वह बनाया भेजा हो इसलिए बिना सोचे समझे और वेरिफाई किए आगे कोई भी मैसेज फारवर्ड ना करें। इसके साथ ही पुलिस उपायुक्त नें बताया कि पुलिस सोशल मीडिया पर लगातार कडी निगरानी कर रही है अगर कोई व्यक्ति अथवा संस्था द्वारा कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट डाली गई तो उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी । कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी प्रकार की भी कोई गलत अफवाह ना फैलाएं, अगर कोई भी सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाएगा या फिर किसी के धर्म या जाति पर कोई गलत टिप्पणी करेगा तो उस पर पुलिस सख्त एक्शन लेगी।
