फतेहाबाद के टोहाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई। जब भाखड़ा नहर में एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। महिला के गले और पैर में जंजीरों से पत्थर बांधे हुए थे। बता दें, पुलिस को हत्या करके नहर में शव फेंके जाने का शक है। फिलहाल शव टोहाना क्षेत्र में मिलने पर टोहाना शहर पुलिस ने IPC की धारा 201, 302 के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।