अंबाला के BJP सांसद रतन लाल कटारिया का निधन हो गया है। कटारिया ने बीती रात PGI में अंतिम सांस ली। आपको बता दें, वह पिछले कई दिनों से निमोनिया के चलते PGI में भर्ती थे। उनकी अंतिम यात्रा सेक्टर-4, MDC से सुबह 11:30 बजे निकलेगी। दोपहर 12 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।