हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज सरकार से नाराज हो गए हैं। विज ने चिट्ठी लिखकर ग्रीवेंस कमेटी की मीटिंगों पर सवाल उठाए हैं। सूत्रों के अनुसार गृह मंत्री अनिल विज की नाराजगी की वजह हिसार में तीन महीने पहले हुई ग्रीवेंस कमेटी की मीटिंग में 2 अधिकारियों के निलंबन पर अभी तक कार्रवाई नहीं होना बताई जा रही है। मंत्री अनिल विज ने यह भी ऐलान किया है कि अब वह जिलों में होने वाली ग्रीवेंस कमेटी की किसी भी मीटिंग में हिस्सा नहीं लेंगे।
