अब हरियाणा में पारिवारिक जमीनों के बंटवारे के विवाद खत्म होने जा रहे हैं। सूबा सरकार इसके लिए कानून लाने की तैयारी कर रही है। वहीं, इसके साथ ही राज्य के 100 गांव में जल्द चकबंदी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आपको बता दें, इसके लिए सरकार की ओर से अधिकारियों को कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं।
