पंजाब- अबोहर में नेशनल स्तरीय कबड्डी खिलाड़ी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक CM हाउस में बतौर कमांडो के रूप में तैनात था। बताया गया है कि वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। सूचना पर मौके पर पहुंची सिटी वन थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पहुंचा दिया है। बता दें, 27 मार्च को कर्म सिंह अपने किसी दोस्त की शादी के कारण छुटटी लेकर यहां आया हुआ था। गत देर रात्रि उसने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
