कोरोना संक्रमण को लेकर हरियाणा के 4 जिलों में हालात बेहद खराब मिले हैं। आपको बता दें, इन जिलों की पिछले 10 दिनों की पॉजिटिविटी दर 5 से 10 प्रतिशत तक रिकॉर्ड की गई है। इनमें पंचकूला सबसे टॉप पर है। यहां की पॉजिटिविटी रेट 9.7% दर्ज की गई है। जबकि फरीदाबाद की 7.1, फतेहाबाद और यमुनानगर की 5.5 प्रतिशत पॉजिटिविटी दर दर्ज की गई है। वहीं, हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन जिलों को 5 प्रतिशत से कम पॉजिटिविटी दर लाने के निर्देश दिए गए हैं।
