अवैध कॉलोनियों को लेकर CM मनोहर लाल खट्टर ने बड़ा फैसला किया है। अपको बता दें, अब इन नई अवैध कॉलोनियों में प्लाटों की रजिस्ट्रियां नहीं हो पाएंगी। CM मनोहर लाल ने निकाय विभाग की समीक्षा बैठक में यह फैसला किया। उन्होंने बैठक के बाद कहा कि हरियाणा में सुनियोजित कॉलोनियों को ही मंजूरी दी जाएगी। अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करेगी।
