चंडीगढ: उन्नीसवीं राष्ट्रीय माउंटेन बाइक साइकलिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन के मुकाबले हुऐ । सीनियर जूनियर व सब जूनियर वर्ग में करवाए गए सीनियर वर्ग में हुए मुकाबलों के परिणाम क्रॉस कंट्री टाइम ट्रायल 15.6 किलोमीटर इंडिविजुअल टाइम ट्रायल इवेंट में पुरुष वर्ग में अंतरराष्ट्रीय खिलाडी कमलेश राणा आर्मी विंग की ओर से प्रथम, हिमाचल के सिवेन ने द्वितीय, प्रकाश थापा आर्मी विंग ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रथम व द्वितीय स्थान दोनों ही अंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्टो ने अपना दबदबा कायम रखते हुए हासिल किए।
महिला वर्ग के क्रॉस कंट्री टाइम ट्रायल 11.7 किलोमीटर में परिणीता सोमन महाराष्ट्र ने प्रथम स्थान , महाराष्ट्र की ही रुटीका गायकवाड़ ने द्वितीय स्थान, उत्तराखंड की सुनीता श्रेष्ठा ने तृतीय स्थान हासिल किया।
जूनियर पुरुष वर्ग के 11.7 किलोमीटर क्रॉस कंट्री टाइम ट्रायल में कर्नाटक के चरित गायकवाड प्रथम ,पश्चिम बंगाल के सुधांशु लिंबु द्वितीय, लद्दाख के जिग्मेंट ने तृतीय स्थान हासिल किया। जूनियर महिला वर्ग में महाराष्ट्र की सिद्धि सिरके प्रथम, महाराष्ट्र की ही राधिका धरावडे ने द्वितीय, राजस्थान की मनीषा ने तृतीय स्थान हासिल किया। सब जूनियर लड़कियों में यूथ गर्ल्स के 1.98 किलोमीटर मे महाराष्ट्र की श्रवानी प्रथम, तमिलनाडु की हसहीनि के द्वितीय, तमिलनाडु की ही समृति के तृतीय स्थान पर रही। यूथ बॉयज के 2.64 किलोमीटर टाइम मे मोक्ष सुनावने महाराष्ट्र प्रथम, अधीरज सिंह वालिया हिमाचल प्रदेश द्वितीय देव मिश्रा यूपी तृतीय स्थान पर रहा। इस मौके पर भारतीय साइकलिंग महासंघ के महासचिव मनिंद्रपाल सिंह, आयोजक व हरियाणा राज्य साइकलिंग संघ के महासचिव नीरज तंवर, भारतीय साइकलिंग महासंघ के चीफ कमिशियर पैनाकी,आर के गुप्ता,दत्तातरे, विनय सिंह, अनुउंसर तमन्ना, धर्मेंद्र, जोगेंद्र कहलो, बलबीर, जगदीश असीजा, सुनील पुनिया,देवेंद्र सिंह ,संजय ,सुनील, समीर, निर्मल, अजहर,परवीन, सहित सैकड़ों खिलाडी व खेल प्रेमी मोजूद रहे।
