पंजाब के खन्ना में एक व्यक्ति ने अंधविश्वास में अपनी ही 5 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी। वहीं, बेटी की हत्या करने के बाद आरोपी अपनी पत्नी के साथ फरार हो गया। जब इस मामले में पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह निवासी गांव गौसला के रूप में हुई है। बताया गया है उसने गांव के पास नारियल तोड़ने के बहाने बेटी को नहर में धक्का दे दिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस को उसके भाई गुरचरण सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है।

