हिसार की सेंट्रल में एक कैदी पर हमला करने का मामला सामने आया है। आपको बता दें, एक कैदी पर उसकी ही बैरक में मौजूद 4 अन्य कैदियों ने हमला किया। वहीं, घायल कैदी को सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। सभी आरोपी कैदी और घायल फतेहबाद जिले के हैं। पुलिस काे दी शिकायत में रणजीत सिंह निवासी टोहाना ने बताया कि वह लड़ाई झगडे़ के केस में 7 मार्च 2023 को जेल की कैटिज नंबर 17 में बंद हुआ था। रात करीब 10 बजे वह बैठा था कि रवि, रोहित, शुभम, दीपांशु ने चम्मच से बनाए कटर लिए हुए थे। इन्होंने आते ही उसे गिरा दिया और फिर वार किए।